जयपुर: राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022 (REET 2022) में शामिल हुए अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। प्रदेश सरकार में शिक्षा मंत्री बुलाकी दास कल्ला ने तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती का विस्तृत सिलेबस जारी करने की सूचना दी है।
शिक्षा मंत्री बुलाकी दास कल्ला ने ट्वीट पर सुचना देते हुए कहा है कि, “अध्यापक सीधी भर्ती प्रतियोगी परीक्षा का विस्तृत सिलेबस जारी कर दिया गया है। विभागीय वेबसाइट पर उक्त विस्तृत सिलेबस को अपलोड कर दिया गया है।”
दरअसल, तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती (REET 2022) की मुख्य परीक्षा जनवरी 2023 में प्रस्तावित है। जनवरी, 2022 में शिक्षा विभाग की ओर से बिंदुवार सिलेबस जारी किया गया था। इसके बाद दो बार सिलेबस में बदलाव किया गया, वहीं शिक्षक भर्ती के पैटर्न और सिलेबस में भी काफी बदलाव किया गया। जनवरी में होने परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी परीक्षा की तैयारी को लेकर चिंता कर रहे थे।
अभ्यर्थियों की और से लगातार विस्तृत सिलेबस की मांग की जा रही थी। इसको लेकर कई बार विरोध प्रदर्शन भी हुए थे। लेकिन अब शिक्षा विभाग ने अभ्यर्थियों की चिंता को देखते हुए विस्तृत सिलेबस जारी कर दिया है।
बता दें कि इस बार रीट 2022 पेपर-1 और पेपर-2 परीक्षा 23 और 24 जुलाई को चार शिफ्ट में आयोजित की गई थी। पेपर -1 के लिए कुल 3 लाख 86 हजार 508 उम्मीदवारों ने अपना पंजीकरण करवाया था, जबकि पेपर-2 के लिए कतुल 12 लाख 57 हजार 738 अभ्यर्थियों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था। बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार इस परीक्षा के तहत राजस्थान के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षक के 46 हजार 500 पदों पर भर्ती किया जाएगा।
संबंधित खबरें
UP के कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का दिवाली बोनस; जानें- किसे होगा फायदा
4 hrs ago8 महीने से सैलरी न मिलने पर कटोरा लेकर मांगी भीख मांगने बैठी सरकारी अधिकारी
6 hrs agoगले में फूलों की माला, बोनट पर जश्न; जमानत मिलने पर हत्या के आरोपी का वेलकम
7 hrs agoभगवंत मान सरकार ने महंगाई भत्ता 50% से बढ़ाकर 53% किया
8 hrs agoदिल्ली में झुग्गी परिवारों को पक्के मकान देने की तैयारी
8 hrs agoदिल्ली में प्रदूषण कम करने के लिए कृत्रिम बारिश के टेस्ट
9 hrs agoIAS अधिकारी ने मांगा अपॉइंटमेंट तो भड़क उठा शख्स; बहस का Video Viral
10 hrs agoHC ने गोवा के 6 वोटरों के नाम बहाल करने का EC को दिया आदेश, 10 दिन की मोहलत
12 hrs agoराजस्थान में पटाखों के गोदाम में धमाका, 2 लोगों की मौत और एक घायल
12 hrs agoपटना के कोल्ड स्टोरेज में स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, एक्सपायर सामान बरामद
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines