रामलील मंचन के दौरान उत्तर प्रदेश के सोनभद्र से एक दुर्घटना सामने आई. इस घटना के पीछे लापरवाही से हर कोई हैरान है. सोनभद्र जिले में रामलीला का मंचन हो रहा था तभी राम के तीर से रावण अंधा हो गया. श्रीराम का किरदार निभा रहे व्यक्ति का तीर रावण की किरदार निभाने वाले की आंख में लग गया. आंख में तीर लगने की वजह से रावण की भूमिका निभा रहे सुनील कुमार की एक आंख की रोशनी चली गई. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और केस दर्ज किया गया
कब का है मामला?
बता दें कि, यह पूरा मामला करीब दो महीने पुराना है. यह घटना 13 नवंबर 2025 देर रात की है. जब सोनभद्र के शाहगंज थाना क्षेत्र के खैरा गांव में रामलीला का मंचन चल रहा था. रामलीला कमेटी के मुताबिक, भगवान राम की भूमिका निभा रहे नैतिक पांडेय ने स्क्रिप्ट के अनुसार तीर चलाया लेकिन लापरवाही के कारण यह तीर रावण की भूमिका निभा रहे सुनील कुमार की आंख में लग गया. उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया लेकिन पता चला की आंख की रोशनी चली गई है.
ये भी पढ़ें – नोएडा एयरपोर्ट के 10 KM की रेंज में नॉन वेज बैन, उल्लंघन पर 1 करोड़ तक का जुर्माना
SC-ST एक्ट में दर्ज हुआ मुकदमा
सुनील कुमार के परिवार वालों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. इस मामले में कार्यवाही को आगे बढ़ाया गया तो SC-ST एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया. बता दें कि, सुनील कुमार SC-ST समुदाय से हैं. पीड़ित के भाई का कहना है कि, वह अनुसूचित जाती से संबंध रखते हैं. उन्होंने इलाज को लेकर आयोजन और राम का किरदार निभा रहे नैतिक पांडेय से बात की तो उन्होंने जातिसूचक शब्द का प्रयोग किया और जान से मारने की धमकी दी. इसके बाद पुलिस ने नैतिक पांडेय और आयोजक रामसनेही सिंह के खिलाफ SC-ST एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया. सुनील कुमार का वाराणसी में इलाज चल रहा है और परिवार वालों का कहना है कि, अब सुनील की आंख की रोशनी वापस नहीं आ सकती है.
संबंधित खबरें
जामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
59 mins ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
1 hr agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
1 hr agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
2 hrs ago'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
5 hrs agoJDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
5 hrs agoMP: नर्मदा किनारे लावारिस मिले 343 वोटर ID कार्ड, कांग्रेस बोली- हो FIR
6 hrs agoचुनाव के ऐलान के कुछ घंटों बाद ही जामिया में नए सिरे से प्रदर्शन शुरू
6 hrs agoCM रेखा गुप्ता महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मंदिर पहुंचीं, पूजा-अर्चना की
6 hrs agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines