नई दिल्ली: पटना के गांधी मैदान में दशहरा समारोह के दौरान ‘रावण’ पुतला का दहन किया गया। लेकिन इससे पहले गांधी मैदान में लगा रावण का पुतला गिर गया। तेज हवा के कारण रावण धड़ाम से गिर गया। इस के बाद आनन-फानन में रावण के पुतले को जेसीबी के सहारे खड़ा किया गया और दहन किया गया।
रावण दहन देखने के लिए गांधी मैदान में हजारों की भीड़ जमा हुई थी। बता दें कि इस वर्ष पहली बार गांधी मैदान में बनने वाली लंका दो तल्ले की बनाई गई थी।
अभी पढ़ें – दिल्ली में एशिया के सबसे बड़े कपड़ा बाजार में आग, गांधी नगर मार्केट पहुंची दमकल की 30 गाड़ियां
देशभर में रावण दहन का कार्यक्रम शुरू हो चुकी है। देश के अलग-अलग स्थानों पर अपने-अपने समय के मुताबिक रावण दहन हो रहा है। श्रीराम के जयकारों और आतिशबाजियों के बीच रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतले जले।
दिल्ली लाल किले पर पहुंचने वाली हैं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
दिल्ली के लाल किले पर रामायण का अभिनय किया जा रहा है। यहां कुछ ही देर रावण दहन होगा। तेलुगु अभिनेता प्रभास, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल यहां दशहरा समारोह में शामिल होने वाले हैं।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक लद्दाख में रावण दहन हो चुका है। इस दौरान यहां लेह के एक मैदान में एक-एक कर रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतले जलाए गए। यहां भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
नोएडा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस में आग, बिहार जा रहे 30 यात्री बस से कूदे
17 mins agoदिल्ली के कहां 7 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली? अभी चेक करें अपना एरिया
2 hrs agoदिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
2 hrs agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
2 hrs agoउपचुनाव 2026: 4 राज्यों की 6 सीटों पर वोटिंग जारी, हुमायूं कबीर हिरासत में
3 hrs agoस्वतंत्र भारद्वाज को मिली रेगुलर बेल, CJP प्रोटेस्ट में मारपीट का है आरोप
3 hrs agoHaryana Open School 10वीं परीक्षा 2026: देखें डेटशीट और एडमिट कार्ड
4 hrs agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
5 hrs agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
5 hrs agoक्या मौत से पहले डिप्रेशन में था प्रेमानंद महाराज का शिष्य रसिक दुलारी?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines