हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

'मेरी टिप्पणी के लायक नहीं है...' सनातन विवाद पर बोले रामगोपाल यादव- स्वामी प्रसाद मौर्य मूर्ख हैं

विज्ञापन
Ramgopal Yadav

Ramgopal Yadav On Santana Controversy:  तमिलनाडु सीएम के बेटे उदयनिधि स्टालिन का सनातन पर दिया बयान अब विपक्षी गठबंधन इंडिया के लिए गले की हड्डी बनता जा रहा है। भाजपा और पीएम मोदी इस मुद्दे को बड़ा बनाने की कोशिश कर रहे हैं। केंद्र सरकार के मंत्री आए दिन सार्वजनिक सभाओं में सनातन के बयान पर निशाना साध रहे हैं। इस मुद्दे पर रही सही कसर बिहार के मंत्री चंद्रशेखर ने पूरी कर दी। चंद्रशेखर के बयान पर समाजवादी पार्टी के नेता रामगोपाल यादव ने निशाना साधा है। उन्होंने ऐसे बयान देने वाले नेताओं को मूर्ख कह दिया और कहा कि ऐसे लोग मेरी टिप्पणी के काबिल नहीं है।

ऐसे बयान देने वाले मूर्ख होते हैं

बता दें कि इन दिनों सनातन को लेकर देशभर में बहस छिड़ी हुई है। उदयनिधि स्टालिन के बयान के बाद रामचरिमानस को लेकर बिहार के मंत्री चंद्रशेखर का बयान भी सुर्खियों में है। उन्होंने रामचरितमानस की तुलना पोटेशियम साइनाइड से की। शुक्रवार को पत्रकारों ने रामगोपाल यादव से चंद्रशेखर के बयान पर प्रतिक्रिया जाननी चाहीं तो उन्होंने कहा कि ऐसे बयान देने वाले मूर्ख होते हैं। वहीं जब उनसे स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान को लेकर पूछा तो उन्होंने चिढ़ते हुए कहा कि इसका जवाब आपको उन्हीं लोगों से लेना चाहिए ऐसे लोग मेरी टिप्पणी के लायक नहीं होते है।

रामगोपाल बोले- मैं शिव का भक्त

रामगोपाल ने कहा कि वे खुद सनातन को मानते हैं। वे राम, कृष्ण और शिव के भक्त हैं। उन्होंने भगवान शिव के सभी ज्योतिर्लिंगों के दर्शन किए हैं। सनातन पर रामगोपाल पूरी तरह बचाव की मुद्रा में दिखे। बता दें कि विपक्षी गठबंधन इंडिया में सपा और आरजेडी दोनों ही पार्टियां शामिल है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि सनातन को लेकर क्या विपक्षी गठबंधन इंडिया में दरार पड़ गई है?

 

 

(Xanax)

undefined

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें