LOK SABHA ELECTION 2024: रामायण सीरियल के अरुण गोविंद और राम कथा वाचक कुमार विश्वास के बीच मेरठ भाजपा की लोकसभा सीट फंसी हुई है। पश्चिमी यूपी में सियासत का केंद्र कहा जाने वाला मेरठ शहर भाजपा के लिए इसबार सरदर्द बन गया है। चर्चा है कि मेरठ हापुड़ लोकसभा सीट पर भाजपा किसी सेलिब्रिटी को उतारना चाहती है। हालांकि आरएसएस के प्रचारक रहे राजेंद्र अग्रवाल यहां के वर्तमान सांसद हैं और आरएसएस के कोर टीम के माने जाते हैं। इस सीट से वह जीत की हैट्रिक लगा चुके हैं।
राम और रामकथा वाचक दोनों के नाम पहुंचे दिल्ली
चर्चा है कि पश्चिम यूपी से इस बार भाजपा दो सेलिब्रिटी चेहरों पर दांव लगाना चाहती है। जिसमें रामायण के राम अरुण गोविल और रामकथा वाचक कुमार विश्वास का नाम सुर्खियों में है। बताया जा रहा है कि इन दोनों के नाम भी दिल्ली केंद्रीय चुनाव समिति तक पहुंच चुके हैं। संयोग से दोनों ही रामभक्त हैं और दोनों का ताल्लुक मेरठ से हैं। दोनों ही का बचपन मेरठ शहर की गलियों में गुजरा है और दोनों मेरठ की समस्याओं से लेकर लोगों से पूरी तरह घुले मिले हैं।
दोनों का बचपन मेरठ में ही गुजरा है
दोनों सेलिब्रिटीज का बचपन मेरठ शहर में ही गुजरा है। दोनों का संबंध मेरठ से हैं। अरुण गोविल के परिवार के कुछ सदस्य आज भी मेरठ में रहते हैं, जबकि कुमार विश्वास के दो भाई मेरठ स्थित चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी में शिक्षक हैं। दोनों ही मेरठ की स्थानीय समस्याओं को जानते हैं और लोगों का मूड भी खूब पहचानते हैं।
दावेदारों की लंबी है लिस्ट
भाजपा से टिकट चाहने वालों की लिस्ट लंबी है। इसमें मेरठ सीट पर वर्तमान सांसद राजेंद्र अग्रवाल, व्यापारी नेता विनीत शारदा, तीसरी बार के विधायक अमित अग्रवाल, पूर्व महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, वर्तमान महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन इसके अलावा ब्राह्मण चेहरों में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेई पंडित सुनील भड़ला का नाम भी शामिल है। सभी नेता टिकट के लिए दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं।
जातिगत समीकरणों में भी सही बैठते हैं
दोनों ही मेरठ हापुड़ लोक सभा की जातिगत समीकरण में पूरी तरह सही बैठते हैं। अरुण गाेविल वैश्य वर्ग से आते हैं जबकि कुमार विश्वास ब्राम्हण हैं और इस लोकसभा सीट के गणित के हिसाब से पूरी तरह सहीं बैठते हैं।
संबंधित खबरें
शराब तस्करी रोकने पहुंचे TI दिलीप पुरी की दर्दनाक मौत
4 mins agoराजस्थान में दर्दनाक हादसा, 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौके पर मौत
29 mins agoदिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
44 mins agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 hr agoबिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
1 hr agoदिल्ली मेट्रो में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार
1 hr agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
2 hrs agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
2 hrs agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
3 hrs agoMP में अवैध शराब तस्करों का आतंक, ट्रक से कुचलकर की थाना इंचार्ज की हत्या
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines