---विज्ञापन---

प्रदेश angle-right

Arun Govil या Kumar Vishwas, मेरठ से कौन होगा BJP उम्मीदवार? या राजेंद्र अग्रवाल की वापसी

LOK SABHA ELECTION 2024: मेरठ से इसबार मुकाबला काफी रोचक होने वाला है। बताया जाता है कि इस सीट से भाजपा कुमार विश्वास या अरुण गोविल को लड़ा सकती है। दोनों ही मेरठ हापुड़ लोकसभा सीट के सामाजिक गणित के हिसाब से पूरी तरह खरा उतरते हैं। बताया जाता है कि इन दोनों का नाम भी केंद्रीय चुनाव समिति तक पहुंच गया है।

---विज्ञापन---

LOK SABHA ELECTION 2024: रामायण सीरियल के अरुण गोविंद और राम कथा वाचक कुमार विश्वास के बीच मेरठ भाजपा की लोकसभा सीट फंसी हुई है। पश्चिमी यूपी में सियासत का केंद्र कहा जाने वाला मेरठ शहर भाजपा के लिए इसबार सरदर्द बन गया है। चर्चा है कि मेरठ हापुड़ लोकसभा सीट पर भाजपा किसी सेलिब्रिटी को उतारना चाहती है। हालांकि आरएसएस के प्रचारक रहे राजेंद्र अग्रवाल यहां के वर्तमान सांसद हैं और आरएसएस के कोर टीम के माने जाते हैं। इस सीट से वह जीत की हैट्रिक लगा चुके हैं।

राम और रामकथा वाचक दोनों के नाम पहुंचे दिल्ली 

चर्चा है कि पश्चिम यूपी से इस बार भाजपा दो सेलिब्रिटी चेहरों पर दांव लगाना चाहती है। जिसमें रामायण के राम अरुण गोविल और रामकथा वाचक कुमार विश्वास का नाम सुर्खियों में है। बताया जा रहा है कि इन दोनों के नाम भी दिल्ली केंद्रीय चुनाव समिति तक पहुंच चुके हैं। संयोग से दोनों ही रामभक्त हैं और दोनों का ताल्लुक मेरठ से हैं। दोनों ही का बचपन मेरठ शहर की गलियों में गुजरा है और दोनों मेरठ की समस्याओं से लेकर लोगों से पूरी तरह घुले मिले हैं।

---विज्ञापन---

दोनों का बचपन मेरठ में ही गुजरा है

दोनों सेलिब्रिटीज का बचपन मेरठ शहर में ही गुजरा है। दोनों का संबंध मेरठ से हैं। अरुण गोविल के परिवार के कुछ सदस्य आज भी मेरठ में रहते हैं, जबकि कुमार विश्वास के दो भाई मेरठ स्थित चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी में शिक्षक हैं। दोनों ही मेरठ की स्थानीय समस्याओं को जानते हैं और लोगों का मूड भी खूब पहचानते हैं।

दावेदारों की लंबी है लिस्ट 

भाजपा से टिकट चाहने वालों की लिस्ट लंबी है। इसमें मेरठ सीट पर वर्तमान सांसद राजेंद्र अग्रवाल, व्यापारी नेता विनीत शारदा, तीसरी बार के विधायक अमित अग्रवाल, पूर्व महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल,  वर्तमान महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन इसके अलावा ब्राह्मण चेहरों में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेई पंडित सुनील भड़ला का नाम भी शामिल है। सभी नेता टिकट के लिए दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं।

---विज्ञापन---

जातिगत समीकरणों में भी सही बैठते हैं

दोनों ही मेरठ हापुड़ लोक सभा की जातिगत समीकरण में पूरी तरह सही बैठते हैं। अरुण गाेविल वैश्य वर्ग से आते हैं जबकि कुमार विश्वास ब्राम्हण हैं और इस लोकसभा सीट के गणित के हिसाब से पूरी तरह सहीं बैठते हैं।

First published on: Mar 22, 2024 07:54 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola