Rajnath Singh Launches BJP Parivartan Yatra: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जैसलमेर के रामदेवरा से भाजपा की तीसरी परिवर्तन संकल्प यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पहले रक्षा मंत्री ने रामदेवरा स्थित लोकदेवता बाबा रामदेव जी की समाधि स्थल पर जाकर पूजा अर्चना की। इस दौरान उनके साथ प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, कैलाश चौधरी और अर्जुनराम मेघवाल मौजूद रहे। बता दें कि यह यात्रा जोधपुर संभाग में 18 दिन में 51 विधानसभा क्षेत्रों में जाएगी।
परिवर्तन यात्रा को हरी झंडी दिखाने से पहले रक्षा मंत्री ने एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्हाेंने कहा कि चंद्रयान की लाॅन्चिंग तो सफलता पूर्वक हो गई लेकिन राहुलयान की न तो लाॅन्चिंग हो पाई है और ना ही लैंडिंग। उन्हाेंने गहलोत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचार के मामले में नंबर 1 पर है। राजस्थान में लगातार पेपर लीक हो रहे हैं। सीएम जिस गहलोत जिस गाड़ी की ड्राइवर सीट पर बैठे हैं उसका क्लच कोई और एक्सीलेटर कोई और दबा रहा है।
इंडिया गठबंधन पर साधा निशाना
राजनाथ ने विपक्षी गठबंधन इंडिया पर निशाना साधते हुए कहा कि पीएम मोदी को हटाने के लिए 28 दल साथ आए हैं। इस गठबंधन के नाम बड़े और दर्शन छोटे वाले हाल है। इनके गठबंधन के लोग सनातन धर्म को चोट पहुंचा रहे हैं। कांग्रेस चुप है। राहुल, प्रियंका और सोनिया इस पर क्यों कुछ नहीं बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि सनातन का न कोई जन्म है और न अंत है।
2018 में झांसा देकर सत्ता में आई कांग्रेस
वहीं पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम मोदी ने हमारे देश की मान पूरे विश्व में बढ़ाया है। पीएम ने देश में गरीबी कम की है। लोगों के जीवन में खुशहाली आई है। राम मंदिर निर्माण का कार्य मोदी सरकार ने किया है। उन्होंने गहलोत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 2018 में कांग्रेस झांसा देकर सत्ता में आई थी। वसुंधरा ने आगे कहा कि राहुल गांधी ने अंगुलियों पर 10 दिन गिनाकर कर्जा माफ करने की बात कही थी लेकिन किया नहीं। आज प्रदेश में कानून और सरकार नाम की कोई चीज नहीं बची। रोज हत्या, गैंगवार और लूट की वारदात हो रही हैं। उन्होंने कहा कि ये सरकार बहरी और गूंगी है।
लूट सके तो लूट ले ये गहलोत राज है- जोशी
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने गहलोत सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मैं इस सरकार के बारे में इतना ही कहूंगा कि लूट सके तो लूट ले ये गहलोत का राज है। प्रदेश में गहलोत सरकार ने साढे़ चार साल तक भ्रष्टाचार का तांडव मचाया। पेपरलीक कर लाखों युवाओं के सपने रौंदने का काम किया।
संबंधित खबरें
'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं को लेकर विवादित बयान
2 hrs ago'अफवाहों पर ध्यान न दें लोग', प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत के 8 दिन बाद आया आश्रम का बयान
2 hrs agoभारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, राजदूत को किया तलब; फीरोजपुर घटना पर दिया करारा जवाब
10 hrs agoयूपी होमगार्ड भर्ती 2026 का फाइनल रिजल्ट जारी, चुने गए 41424 उम्मीदवार
12 hrs agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, कई दिनों के मिल रही थी जान से मारने की धमकी
12 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया अपडेट; इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश
13 hrs agoयूपी में बढ़ी CNG की कीमतें, लखनऊ-अयोध्या में 2 से 3 रुपये तक हुई महंगी, जानें अपनी सिटी का रेट
14 hrs ago'लोकतंत्र बचाने की लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद CJP चीफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान
14 hrs agoजातिवाद बनाम योगी का समावेशी विकास
15 hrs agoकैंचीधाम जाने का बना रहे हैं प्लान? लॉन्ग वीकेंड से नैनीताल में लगे 'महाजाम' पर पुलिस ने दिया अहम अपडेट
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines