हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

राजस्थान का बीकानेर भूकंप के झटकों से थर्राया, तीव्रता रही 4.1

विज्ञापन
Bikaner Earthquake

जयपुर: राजस्थान का बीकानेर जिला सोमवार सुबह भूकंप के झटकों से थर्रा गया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) ने बताया कि सोमवार तड़के राजस्थान के बीकानेर के उत्तर-पश्चिम में रिक्टर पैमाने पर 4.1 तीव्रता का भूकंप आया।

भूकंप सोमवार सुबह 2:01 बजे आया। भूकंप की गहराई जमीन से 10 किमी नीचे थी। एनसीएस ने ट्वीट किया, “4.1 तीव्रता का भूकंप, 22-08-2022, 02:01:49 IST, अक्षांश: 29.38 और लोंगिट्यूड: 71.45, गहराई: 10 किमी, स्थान: बीकानेर, राजस्थान के 236 किमी एनडब्ल्यू पर हुआ।” आगे के विवरण की प्रतीक्षा है।

इससे पहले शनिवार को लखनऊ के उत्तर-पूर्व में रिक्टर पैमाने पर 5.2 तीव्रता का भूकंप आया था। भूकंप शुक्रवार-शनिवार की दर्म्यान रात 1.12 बजे आया। भूकंप की गहराई जमीन से 82 किमी नीचे थी।

विज्ञापन

इसके अलावा शुक्रवार को उत्तराखंड के पिथौरागढ़ इलाके में भी हल्के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.6 नापी गई। भूकंप दोपहर 12:55 बजे आया।

शुक्रवार को ही एनसीएस ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के हेनले गांव के दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में रिक्टर पैमाने पर 3.1 तीव्रता का एक और भूकंप आया।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola