जयपुर में भीड़ ने पीट-पीटकर की युवक की हत्या; इलाके में तनाव, पुलिस और एसटीएफ तैनात

Youth Death By Mob In Jaipur Police And STF Deployed

Youth Death By Mob In Jaipur Police And STF Deployed

Youth Death By Mob In Jaipur Police And STF Deployed: राजधानी जयपुर में एक युवक की हत्या के बाद तनाव के हालात बन गए हैं। घटना सुभाष चौक इलाके की है। यहां रात 12 बजे से भारी पुलिस फोर्स तैनात है। माहौल बिगड़ने की आशंका को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस जाब्ता और एसटीएफ की एक टुकड़ी को तैनात किया गया है। इस दौरान मौके पर प्रशासन के सभी आला अधिकारी मौजूद है। फिलहाल इलाके में पूरी तरह शांति है। घटना समाज विशेष के युवक की हत्या के बाद की बताई जा रही है।

यह है मामला

जानकारी के अनुसार रात 12 बजे बाइक सवार 2 युवक सुभाष चौक स्थित रावल जी का बाग इलाके से होकर गुजर रहे थे। इस दौरान बाइक की गति तेज होने के कारण बाइक एक अन्य बाइक से टकरा गई। इसके बाद दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ। इस दौरान काॅलोनी के लोग भी आ गए। भीड़ बढ़ती देख एक बाइक सवार तो चला गया लेकिन दूसरा बाइक सवार और उसका साथी वहीं फंस गया।

गुस्साए लोगों ने की पत्थरबाजी

आरोप है कि बाइक सवार और उसके साथी को काॅलोनी के लोगों ने जमकर पीटा। इसके बाद समुदाय विशेष के युवक की अस्पताल में मौत हो गई। मृतक रामगंज के नजदीक फूटा खुर्रा इलाके का रहने वाला था। वहीं हमला करने वाला युवक सुभाष चौक का बताया जा रहा है। किसी ने मारपीट की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। उधर युवक की हत्या के बाद समुदाय विशेष के लोग भी लामबंद होने लगे। युवक की मौत के बाद गुस्साए लोगों ने थाना घेर लिया। इस बीच कुछ युवक पत्थर बाजी भी करने लगे।

पुलिस ने जब्त की डीवीआर

थाने के घेराव की सूचना पर डीसीपी नाॅर्थ, एडिशनल कमिश्नर और 4 थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद एसटीएफ की टुकड़ी को भी तैनात किया गया। जानकारी के अनुसार पुलिस घटनास्थल के आसपास स्थित घरों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर भी ले गई ताकि घटना से जुड़ा कोई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल ना हो। पुलिस ने इस मामले में पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ