Jaipur News: राजस्थान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाएं रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा कर सकेंगी। सीएमओ द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च 2023 पर महिलाएं एवं बालिकाएं राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की बसों में निशुल्क यात्रा कर सकेंगी।
सरकार ने विज्ञप्ति जारी कर दी सूचना
सीएमओ द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि राजस्थान की सीमा में राजस्थान रोडवेज की सभी साधारण बसों में महिलाएं 8 मार्च को फ्री में यात्रा कर सकेंगी। एक अनुमान के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 8.50 लाख से ज्यादा महिलाएं फ्री में यात्रा करेंगी।
गहलोत सरकार के फैसले के मुताबिक 8 मार्च को एयर कंडीशंड और वाॅल्वो के अलावा रोडवेज के सभी साधारण और एक्सप्रेस बसों में राजस्थान बाॅर्डर तक महिलाएं फ्री यात्रा फैसिलिटी का फायदा उठा सकेंगी।
और पढ़िए –MP Politics: चुनावी साल में BJP को बड़ा झटका, इस नगर पालिका अध्यक्ष ने बदला पाला
8 मार्च को रहेगी ज्यादा भीड़
बता दें कि इस बार रोडवेज प्रशासन को पूरे प्रदेश में 8 लाख से ज्यादा महिलाओं के सफर करने अनुमान है। क्योंकि 7 मार्च को धुलंडी पर्व है और अगले दिन बड़ी संख्या में लोग अपने गांव या शहरों से काम-काज के दूसरे शहरों में आएंगे। इस कारण 8 मार्च को सामान्य दिनों के मुकाबले ज्यादा यात्रियों की भीड़ रहेगी।
राज्य की सीमा में मिलेगा लाभ
फ्री ट्रेवल की सुविधा का लाभ केवल राजस्थान राज्य की सीमा के अंदर ही मिलेगा। अगर कोई राजस्थान की सीमा से बाहर जैसे दिल्ली, आगरा, मथुरा या दूसरे राज्यों के शहरों में जाता है ताे उससे राज्य की सीमा तक किराया नहीं लिया जाएगा। उसके आगे का किराया वसूला जाएगा।
और पढ़िए – प्रदेश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
2 days agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
3 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
5 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
7 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
7 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
10 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
11 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
12 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
14 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines