---विज्ञापन---

राजस्थान में मिले-दिल्ली में शादी की, हनीमून के लिए ले गया नेपाल; फिर दोस्त से कराया बीवी का रेप

rajasthans woman raped in nepal: राजस्थान के चुरू में एक पति का ऐसा खौफनाक चेहरा सामने आया है, जिसे जानने के बाद हर कोई सिर पकड़ लेगा। युवक ने यहां पहले तो 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली लड़की को अपने प्यार के जाल में फंसाया। इसके बाद उसे भगा ले गया और वहां पर शादी […]

---विज्ञापन---

rajasthans woman raped in nepal: राजस्थान के चुरू में एक पति का ऐसा खौफनाक चेहरा सामने आया है, जिसे जानने के बाद हर कोई सिर पकड़ लेगा। युवक ने यहां पहले तो 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली लड़की को अपने प्यार के जाल में फंसाया। इसके बाद उसे भगा ले गया और वहां पर शादी कर ली। जिसके बाद आरोपी लड़की को अपने साथ हनीमून के लिए नेपाल लेकर गया।

वहां अपनी बीवी को दोस्त को परोस दिया और उसकी इज्जत लुटवा दी। शादी से पहले युवक ने लड़की को पेपर दिलवाने का झांसा देकर प्यार का नाटक किया था। जिसके बाद उसके अश्लील वीडियो बना लिए थे। बाद में काफी समय तक शादी का झांसा देकर संबंध बनाता रहा। दबाव देने पर आरोपी ने उससे शादी भी कर ली।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें-आज के दिन घुटनों पर था पाकिस्तान, कश्मीर की चाह में खोने वाला था लाहौर; याद है न 1965 की जंग

चार साल पहले पीड़िता से मिला था आरोपी

मामले की शुरुआत 2019 में हुई थी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि 12वीं कक्षा में उससे नवीन जांगिड़ मिला था। जिसने कहा कि वह उसके अर्द्धवार्षिक पेपर दिलवा देगा, सभी पेपर उसके पास हैं। इसके बाद आरोपी पीड़िता को चुरू में किराये के मकान में लेकर गया। जिसके बाद रेप किया और वीडियो बना लिया। इसके बाद ये सिलसिला जारी हो गया।

---विज्ञापन---

शराब पीकर दोनों ने किया रेप

2 साल बाद वह उसे कैफे में ले गया। जहां उसकी आबरू लूटी और वीडियो बना लिया। परिवारवालों ने इस दौरान उसकी शादी कहीं और तय कर दी थी। लेकिन आरोपी उसको परेशान करता रहा। इसके बाद वह उसको दिल्ली में भगा ले गया। यहां उससे शादी कर ली। इसके बाद आरोपी दिल्ली से नेपाल ले गया। यहां उसे एक फैक्ट्री में ले गया।

जहां उसने अपने दोस्त कृष्ण के साथ मिलकर शराब पी। दोनों ने उसके साथ रेप किया। ये सिलसिला 4 दिन तक चला। बाद में आरोपी उसको यहीं छोड़कर भाग गए। जिसके बाद पीड़िता ने अपने परिवार को दोनों के बारे में परिवार को जानकारी दी। परिवार ने ही मामले की सूचना पुलिस को दी।

---विज्ञापन---

First published on: Sep 23, 2023 12:56 PM
End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola