Woman Cheated In Rajasthan By Fraud CBI Officer: राजस्थान के कोटा में ठगी से जुड़ा एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां 2 बदमाश फर्जी सीबीआई अधिकारी बनकर आए गतंव्य स्थान तक छोड़ने के बहाने महिला को अपने साथ ले गए। इसके बाद आचार संहिता का डर दिखाकर उसके गहने उतरवा लिए और लिफाफे में रखवा लिए। इसके बाद महिला को रास्ते में उतार दिया। इसके बाद जब महिला ने लिफाफा खोला तो उसके पांवो तले जमीन खिसक गई।
यह है मामला
महिला ने बताया कि अंता छोड़ने की बात कहकर उन युवकों ने मुझे कार में बैठाया। इसके बाद युवकों ने मुझे आचार संहिता का डर दिखाया और सारे गहने उतरवा लिए। इसके बाद उन्होंने मेरे सारे गहने लिफाफे में रख दिए जब मैं कार से उतरी तो साइन किया हुआ लिफाफा उन युवकों ने मुझे दे दिया। इसके बाद कार से उतरकर मैंने लिफाफा खोला तो मैं हैरान रह गई लिफाफे में आभूषण की जगह पत्थर भरे थे।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस को दी शिकायत में बताया कि महिला के जिसके साथ वारदात हुई वह आशा कार्यकर्ता है और पलायथा में पोस्टेड है। हमेशा की तरह वह ड्यूटी के लिए घर से निकली और एसपी ऑफिस चौराहे पर बस का इंतजार कर रही थी। इतने में उसके पास एक गाड़ी आकर रुकी। उसमें दो युवक सवार थे। उन्होंने उससे अंता जाने का रास्ता पूछा। इस पर एक युवक ने कहा कि वह भी गाड़ी में बैठ जाएं हम तुम्हें छोड़ देंगे। महिला ने बताया कि गाड़ी पर पुलिस लिखा था और वायरलैस भी लगा था। महिला ने बताया कि उसने लिफाफे में सोने की 3 अंगूठी, चेन, लाॅकेट, काॅन के टाॅप्स रखे थे। बदमाश इसे लेकर फरार हो गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
संबंधित खबरें
राजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
17 hrs ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
1 day agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
4 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
4 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
7 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
8 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
9 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
11 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
14 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines