हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

मौत के 30 दिन बाद कब्र से क्यों निकाला गया महिला का शव? SDM के आदेश पर हुआ पोस्टमार्टम

सवाई माधोपुर जिले के मलारना डूंगर थाना क्षेत्र में नजराना बानो नामक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के एक महीने बाद शव को कब्र से निकाला गया। दहेज हत्या के आरोप में पुलिस ने एसडीएम के आदेश पर शव का पोस्टमार्टम कराया।

विज्ञापन

राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के मलारना डूंगर थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला का शव मौत के लगभग एक महीने बाद कब्र से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम कराया गया। यह कार्रवाई एसडीएम के आदेश पर की गई।

दरअसल, सवाई माधोपुर जिले के शेषा गांव में 15 मार्च को एक विवाहिता महिला नजराना बानो की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मौत के बाद पीहर और ससुराल पक्ष की सहमति से बिना पोस्टमार्टम के ही अंतिम संस्कार कर दिया गया था और महिला को कब्र में दफना दिया गया था।

मृतका की मां ने दर्ज करवाया केस

हालांकि, 1 अप्रैल को मृतका की मां फरसाना बानो (पत्नी इलियास खान, निवासी करमोदा) ने मलारना डूंगर थाने में बेटी के पति, सास, ससुर, देवर और ननद के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस ने मलारना डूंगर एसडीएम के आदेश पर महिला का शव कब्र से बाहर निकालकर चार सदस्यीय मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया।

विज्ञापन

क्या पश्चिम बंगाल में लगना चाहिए राष्ट्रपति शासन?

View Results

विज्ञापन

मौत के एक महीने बाद हुआ पोस्टमार्टम

मेडिकल जुरिस्ट डॉ. नरेंद्र सिसोदिया के नेतृत्व में चार सदस्यीय चिकित्सा टीम ने मौके पर शव का पोस्टमार्टम किया। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए डिप्टी एसपी व जांच अधिकारी उदय सिंह मीणा के नेतृत्व में मलारना डूंगर थाना अधिकारी जितेंद्र सिंह सोलंकी, कुंडेरा व सवाई माधोपुर से अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर तैनात किया गया था। महिला का शव कब्र से निकाले जाने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण कब्रिस्तान के बाहर जमा हो गए थे। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पोस्टमार्टम के बाद शव को दोबारा दफना दिया गया है। अब जांच में पुलिस मौत के कारणों का पता लगाएगी। पुलिस का कहना है कि महिला की हत्या के सबूत मिलने पर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मृतका की मां ने दहेज की मांग को लेकर उसके पति, ससुर, सास और अन्य पर हत्या करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola