बाड़मेर: राजस्थान के बाड़मेर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां दूसरी शादी करने की चाहत में एक महिला ने पति से छुटकारा पाने के लिए घिनौना कदम उठाया। मिली जानकारी के मुताबिक, रात को जब पति सो रहा था, तब मौका मिलते ही पत्नी ने उसके प्राइवेट पार्ट को ब्लेड से काट दिया। अचानक हुए हमले से पति की आंख खुल गई और वह दर्द के मारे जोर-जोर से चिल्लाने लगा।
बताया जा रहा है कि पूरी घटना बाड़मेर जिले के धोरीमन्ना भलीसर गांव में 1 अक्टूबर की है। भलीसर गांव में हुई घटना को लेकर बताया जा रहा है कि उनकी शादी पांच महीने पहले हुई थी। पत्नी ने पति को करीब एक महीने पहले नींद की गोली खिलाईं और उसके सोने के बाद वारदात को अंजाम दिया। महिला की शादी आटा-साटा में हुई थी। मामले को सुलझाने के लिए करीब एक महीने तक दोनों पक्षों में सामाजिक स्तर पर पंचायत चलती रही, लेकिन सुलझा नहीं। इसके बाद पीड़ित पति ने मंगलवार को पुलिस में पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
पीड़ित युवक का आरोप है कि उसकी पत्नी उससे तलाक लेना चाहती है। युवक ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी को उसके बहन-बहनोई ने सलाह दी कि वह अपने पति का प्राइवेट पार्ट काट दे, जिससे वह नामर्द हो जाएगा और उसके बाद उसे पति से तलाक मिल जाएगा।
पुलिस के अनुसार, भलीसर निवासी 21 वर्षीय गोमाराम की शादी 6 माह पहले 19 साल की कानू देवी से हुई थी। वह सनावड़ा बाड़मेर की रहने वाली है। गोमाराम किसान है। घटना की रात वह खेत में बनी ढाणी में सो रहा था, तभी पत्नी के आकर उसके प्राइवेट पार्ट पर ब्लेड मार दी। अचानक हुए हमले से पति जाग गया और दर्द के चलते जोर-जोर से कराहने लगा। घायल पीड़ित को घर वाले अस्पताल ले गए और उसका इलाज करावाया।
पुलिस ने बताया कि घटना 1 अक्टूबर की है, लेकिन पीड़ित पक्ष ने इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं कराया। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ने बताया कि पहले उसने सामाजिक स्तर पर मामला निपटाने की कोशिश की, लेकिन ऐसा नहीं होने पर उसने मंगलवार को जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा, जिसके बाद धोरीमना पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया। थानाधिकारी सुखराम विश्नोई ने बताया कि युवक का मेडिकल करवाया गया, जिसमें उसका घाव भर जाने की पुष्टि की गई है। थानाधिकारी ने बताया कि पत्नी से पूछताछ की जा रही है, जिसके आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
(Ultram)
संबंधित खबरें
राजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
2 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
3 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
5 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
5 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
5 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
7 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
8 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
9 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
9 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines