Rajasthan News : राजस्थान सरकार ने 23 जनवरी से शुरू हो रहे बजट सत्र से पहले अपने मंत्रियों को फील्ड में उतार दिया है। सभी प्रभारी मंत्री 19 और 20 जनवरी को अपने जिलों में जाकर जनहितकारी योजनाओं का फीडबैक लेंगे। जिला अधिकारियों के साथ बैठकें कर योजनाओं की रियल टाइम परफोर्मेंस देखेंगे। इसके बाद इसका डेटा मुख्यमंत्री को देंगे।
और पढ़िए –MP politics: मध्य प्रदेश में कांग्रेस का टिकट फार्मूला तय, कमलनाथ बोले-इससे मैं भी सहमत
बजट घोषणाओं की जानेंगे स्थिति
सभी मंत्री जिला अधिकारियों के साथ बैठक कर योजनाओं का हाल जानेंगे। इस दौरान जिले की जरूरतों पर भी बात होगी। ताकि जरूरी चीजों का प्रावधान बजट में भी किया जा सके। जिला प्रभारी मंत्री चार साल की बजट घोषणाओं का रिव्यू भी करेंगे।
सरकार का अंतिम बजट
चुनावी साल में सरकार चाहती है कि बजट सत्र के दौरान विपक्ष को हमलावर होने का कोई मौका नही दिया जाए। विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले मंत्रियों को फील्ड में भेजने के पीछे यही मंशा है कि तमाम विभागों की ओर से फील्ड में हो रहे काम की पूरी जानकारी रहे ताकि सरकार विधानसभा में किरकिरी होने से खुद को बचा सके। पहले यह प्रोग्राम 16 व 17 जनवरी को होना था लेकिन इस दौरान चिंतन शिविर का आयोजन किया जाना है।
और पढ़िए –Video: बिहार में बक्सर पावर प्लांट के बाहर किसानों पर पुलिस का लाठीचार्ज, गुस्साई भीड़ ने की आगजनी
मंत्री देंगे विभाग का प्रजेंटेशन
16 व 17 जनवरी को आयोजित होने वाले चिंतन शिविर में सभी विभागों के काम का रिव्यू होगा। इसमें सभी मंत्री अपने विभाग का विस्तृत प्रजेंटेशन देंगे। इस दौरान विभागों की योजनाओं की स्थिति और पिछले चार साल के बजट घोषणाओं की समीक्षा होगी। हाल ही सीएम गहलोत कह भी चुके हैं कि चिंतन शिविर में सरकार के कामकाज का लेखा-जोखा सामने आएगा और जो कमियां सामने आएंगी उनको अगले बजट में शामिल करके दूर किया जाएगा।
संगठन के कामकाज की होगी समीक्षा
चिंतन शिविर में सामने आने वाली कमियों के हिसाब से भी मंत्री फील्ड में जाकर समीक्षा करेंगे ताकि संबंधित विभागों को इन्हें ठीक करने के लिए एक्टिव किया जा सके। वही चिंतन शिविर के दौरान संगठन के कामकाज की भी समीक्षा होगी। यह पता लगाया जाएगा किस जिले में योजनाओं को लेकर स्थिति खराब है। उसके बाद उस जिले के लिए विशेष रणनीति बनाकर कार्य किया जाएगा।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
भारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
9 hrs agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
2 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
4 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
4 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
4 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
4 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
4 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
6 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
6 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines