कौन है उदयपुर गैंगरेप का आरोपी CEO जितेश सिसोदिया? पार्टी के बहाने पीड़िता को बुलाया होटल और फिर…

Udaipur Gang Rape: पीड़ित महिला की शिकायत के अनुसार, पार्टी खत्म होने के बाद पीड़िता को घर छोड़ने की जिम्मेदारी CEO जितेश सिसोदिया और उसके सहकर्मी पति-पत्नी शिल्पा सिरोही और गौरव सिरोही ने ली.

CEO Jitesh Sisodia

Udaipur Gangrape: राजस्थान के उदयपुर से सामने आई गैंगरेप की खबर को लेकर पूरे देश में आक्रोश है. सोशल मीडिया से लेकर सड़क तक रेप पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग हो रही है, हैरान करने वाली खबर ये है कि आरोपियों में एक महिला भी शामिल है. इस मामले में बुधवार को गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है. एक प्राइवेट आईटी कंपनी में काम करने वाली महिला मैनेजर के साथ उसी के सीईओ और दो अन्य सहकर्मियों ने गैंगरेप की घटना को चलती कार में अंजाम दिया. आरोपी सीईओ की पहचान जितेश सिसोदिया के तौर पर हुई है.

विज्ञापन

CEO ने रखी बर्थडे और न्यू ईयर पार्टी


पुलिस के मुताबिक, यह घटना 20 दिसंबर की रात की है. उदयपुर के शौभागपुरा इलाके के एक नामी होटल में कंपनी की तरफ से बर्थडे और न्यू ईयर पार्टी रखी गई थी. उसी पार्टी में कंपनी की महिला मैनेजर यानी पीड़िता भी शामिल हुई थी. पार्टी देर रात तक चलती रही और रात करीब डेढ़ बजे के बाद पीड़िता को घर छोड़ने के बहाने कुछ लोग अपने साथ कार में ले गए.

विज्ञापन

कौन है जितेश सिसोदिया?


आरोपी CEO की पहचान जितेश सिसोदिया के रूप में हुई है. वह उदयपुर स्थित जीकेएम आईटी प्राइवेट लिमिटेड का संस्थापक और सीईओ है. कंपनी का ऑफिस शौभागपुरा में ही है, जहां लगभग दर्जन भर कर्मचारी काम करते हैं. जितेश सिसोदिया की लिंक्डइन प्रोफाइल के मुताबिक उसने ने IIT दिल्ली से 2010 में एमटेक की डिग्री हासिल की थी और वह उदयपुर के स्काई मरीना अपार्टमेंट में रहता है, जो शहर के सबसे पॉश इलाकों में गिना जाता है.

विज्ञापन

‘वूमेन फ्रेंडली वर्कप्लेस’ का दावा


लोग उस समय चौंक गए जब जितेश सिसोदिया ने खुद की कंपनी को ‘वूमेन फ्रेंडली वर्कप्लेस’ बताते हुए अपनी वेबसाइट पर 4.7 रेटिंग दी है. पीड़ित महिला की शिकायत के अनुसार, पार्टी खत्म होने के बाद पीड़िता को घर छोड़ने की जिम्मेदारी CEO जितेश सिसोदिया और उसके सहकर्मी पति-पत्नी शिल्पा सिरोही और गौरव सिरोही ने ली. बताया गया कि कार के अंदर पीड़िता को पहले सिगरेट और ड्रिंक ऑफर की गई. उसके बाद उसे जबरन कुछ पिलाया गया, जिससे वह बेहोसी की हालत में चली गई.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ