Who is IPS Kishan Sahay Meena: राजस्थान कैडर के आईपीएस अधिकारी किशनसहाय मीणा को चुनाव आयोग की अनुशंसा पर सरकार ने सस्पेंड कर दिया है। इसके साथ ही उनको चार्जशीट भी दी गई है। मीणा को 2013 में प्रमोट कर आईपीएस बनाया गया था। उनकी झारखंड में चुनाव ड्यूटी थी लेकिन चुनाव ड्यूटी करने की बजाय वे जयपुर में टी पार्टी करते मिले। वे बिना किसी को सूचना दिए झारखंड से जयपुर लौट आए थे। उन्होंने इसकी जानकारी किसी को नहीं दी थी। इसके बाद जब ये सूचना चुनाव आयोग तक पहुंचीं, तो आज उनको सस्पेंड कर दिया गया।
कौन हैं आईपीएस किशनसहाय मीणा?
किशनसहाय मीणा मूल रूप से अलवर जिले के रहने वाले हैं। 2013 में उनका प्रमोशन कई अन्य अफसरों के साथ आईपीएस कैटेगरी में किया गया। बतौर आईपीएस सबसे पहले वे टोंक जिले में एसपी के पद पर पोस्टेड रहे। फिर अजमेर में जीआरपी के एसपी रहे, फिर जयपुर क्राइम ब्रांच के एसपी भी रहे। इसके बाद उनका प्रमोशन हुआ और वे डीआईजी और फिर आईजी चुने गए। फिलहाल वे ह्यूमन राइट्स के आईजी के पद पर थे।
ये भी पढ़ेंः Bulldozer Action पर योगी सरकार को ‘सुप्रीम’ झटका, मनमानी की तो देना होगा हर्जाना
आर्टिकल को लेकर विवादों में रहते हैं
आईपीएस किशनसहाय मीणा का विवादों से भी नाता रहा है। वे फेसबुक पर स्वयं को युग प्रवर्तक लिखते हैं। उनके 1 लाख 23 हजार से ज्यादा फॉलोवर हैं। अक्सर वे अपने आर्टिकल को लेकर विवादों में रहते हैं। उनके आर्टिकल का विषय भगवान, अल्लाह, गॉड और वाहे गुरू होता है। कुछ दिन पहले उन्होंने फेसबुक पर पोस्ट डाली थी, जो वायरल भी हुई थी। उन्होंने बताया कि भगवान या अल्लाह काल्पनिक है इसके अलावा और कुछ नहीं है। उनकी चुनावी ड्यूटी लगी थी लेकिन वे झारखंड में होने की बजाय जयपुर में दोस्तों के साथ टी पार्टी कर रहे थे। इसकी एक पोस्ट उन्होंने 10 नवंबर को पोस्ट की थी।
ये भी पढ़ेंः By Election 2024: तीन राज्य की 13 सीटों पर वोटिंग, राजस्थान में मतदान का बहिष्कार
संबंधित खबरें
400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
3 hrs agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
22 hrs agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
1 day agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
1 day agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
1 day agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
4 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
5 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
7 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
7 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines