Rajasthan Chunav Result in Hindi: राजस्थान के रण में अब तस्वीर साफ हो गई है। जादूगर अशोक गहलोत इस बार अपना जादू नहीं दिखा सके और बीजेपी ने बहुत ही आसानी से रुझानों में जीत की सेंचुरी लगा दी। खबर लिखे जाने तक बीजेपी 114 सीटों पर बढ़त बना चुकी थी जबकि एग्जिट पोल में कड़ी टक्कर देने वाली कांग्रेस अभी सिर्फ 71 सीटों पर ही आगे चल रही है। ऐसे में साफ है कि राजस्थान की जनता ने फिर से रिवाज को निभाते हुए पांच साल के बाद विपक्षी दल को सत्ता की चाबी सौंप दी। हालांकि एग्जिट पोल के बाद से ही राजस्थान में बीजेपी से मुख्यमंत्री कौन होगा, इस पर सरगर्मी तेज हो गई हैं।
ये भी पढ़ें: राजस्थान की किस सीट से कौन जीता, यहां देखें
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे दिल्ली के साथ-साथ मंदिरों के चक्कर लगा चुकी हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री जयवर्धन सिंह राठौड़ अपनी ही सीट पर पिछड़ते नजर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री पद के लिए महंत बालक नाथ का नाम भी चल रहा है, जिन्हें राजस्थान का योगी भी कहा जाता है। मगर इनके बीच एक और नाम है, जो सीएम पद के लिए उठ रहा है। जयपुर की राजकुमारी दीया कुमारी। महाराजा मान सिंह द्वितीय की पोती दीया कुमारी विद्याधर नगर से 70 हजार से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज कर चुकी हैं। लंदन से पढ़कर आई दीया कुमारी तीन बार की सांसद रह चुकी हैं।
मुख्यमंत्री पद को लेकर कही ये बात
जीत दर्ज करने के बाद जब उनसे पूछा गया कि क्या वह मुख्यमंत्री पद की दावेदार हैं, तो उन्होंने कहा कि इसका फैसला पार्टी आलाकमान तय करेगा। इंडिया टुडे से बात करते हुए उन्होंने कहा कि यहां बात सीएम पद को स्वीकार करने या नहीं करने की नहीं है। पार्टी लीडरशिप इस बारे में फैसला लेगी। यह जनता का प्यार है, जो मुझे राजस्थान की सीएम बनते देखना चाहते हैं।
ताजमहल को लेकर कही थी ये बात
राजकुमारी दीया कुमारी अरबपति हैं और सफल बिजनेसवुमैन हैं। एक बात ताजमहल से संबंधित एक दावे को लेकर वह चर्चा में रही थीं। उन्होंने कहा था कि ताजमहल उनके पुरखों का है और यह उनकी ही जमीन पर बना हुआ है। बाद में मुगल बादशाह शाहजहां ने इसे कब्जा लिया। यही नहीं उन्होंने यह भी कहा था कि उनका परिवार भगवान राम के परिवार से संबंध रखता है।
https://twitter.com/SortedEagle/status/1731216734093562084
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
1 day agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
3 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
4 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
7 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
7 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
10 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
10 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
12 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
14 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines