'ताजमहल शाहजहां ने नहीं हमने बनवाया...', दावा करने वाली राजकुमारी बनेगी राजस्‍थान की मुख्‍यमंत्री!

Who is Diya Kumari, Vidhyadhar Nagar Jaipur Seat result: जयपुर की विद्याधरनगर सीट से बीजेपी की दीया कुमारी ने 70 हजार से ज्‍यादा वोटों से जीत दर्ज की है। उनका नाम भी मुख्‍यमंत्री पद की दावेदारी में शाम‍िल है।

Rajasthan Election BJP Candidate Diya Kumari

Rajasthan Election BJP Candidate Diya Kumari

Rajasthan Chunav Result in Hindi: राजस्‍थान के रण में अब तस्‍वीर साफ हो गई है। जादूगर अशोक गहलोत इस बार अपना जादू नहीं दिखा सके और बीजेपी ने बहुत ही आसानी से रुझानों में जीत की सेंचुरी लगा दी। खबर लिखे जाने तक बीजेपी 114 सीटों पर बढ़त बना चुकी थी जबक‍ि एग्‍ज‍िट पोल में कड़ी टक्‍कर देने वाली कांग्रेस अभी स‍िर्फ 71 सीटों पर ही आगे चल रही है। ऐसे में साफ है क‍ि राजस्‍थान की जनता ने फ‍िर से रिवाज को निभाते हुए पांच साल के बाद विपक्षी दल को सत्‍ता की चाबी सौंप दी। हालांक‍ि एग्‍ज‍िट पोल के बाद से ही राजस्‍थान में बीजेपी से मुख्‍यमंत्री कौन होगा, इस पर सरगर्मी तेज हो गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व मुख्‍यमंत्री वसुंधरा राजे द‍िल्‍ली के साथ-साथ मंद‍िरों के चक्‍कर लगा चुकी हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री जयवर्धन स‍िंह राठौड़ अपनी ही सीट पर प‍िछड़ते नजर आ रहे हैं। मुख्‍यमंत्री पद के लिए महंत बालक नाथ का नाम भी चल रहा है, ज‍िन्‍हें राजस्‍थान का योगी भी कहा जाता है। मगर इनके बीच एक और नाम है, जो सीएम पद के लिए उठ रहा है। जयपुर की राजकुमारी दीया कुमारी। महाराजा मान सिंह द्वितीय की पोती दीया कुमारी व‍िद्याधर नगर से 70 हजार से ज्‍यादा वोटों से जीत दर्ज कर चुकी हैं। लंदन से पढ़कर आई दीया कुमारी तीन बार की सांसद रह चुकी हैं।

मुख्‍यमंत्री पद को लेकर कही ये बात

जीत दर्ज करने के बाद जब उनसे पूछा गया क‍ि क्‍या वह मुख्‍यमंत्री पद की दावेदार हैं, तो उन्‍होंने कहा क‍ि इसका फैसला पार्टी आलाकमान तय करेगा। इंड‍िया टुडे से बात करते हुए उन्‍होंने कहा क‍ि यहां बात सीएम पद को स्‍वीकार करने या नहीं करने की नहीं है। पार्टी लीडरश‍िप इस बारे में फैसला लेगी। यह जनता का प्‍यार है, जो मुझे राजस्‍थान की सीएम बनते देखना चाहते हैं।

विज्ञापन

News24 Whatsapp Channel

विज्ञापन

ताजमहल को लेकर कही थी ये बात

राजकुमारी दीया कुमारी अरबपत‍ि हैं और सफल ब‍िजनेसवुमैन हैं। एक बात ताजमहल से संबंध‍ित एक दावे को लेकर वह चर्चा में रही थीं। उन्‍होंने कहा था क‍ि ताजमहल उनके पुरखों का है और यह उनकी ही जमीन पर बना हुआ है। बाद में मुगल बादशाह शाहजहां ने इसे कब्‍जा लिया। यही नहीं उन्‍होंने यह भी कहा था क‍ि उनका पर‍िवार भगवान राम के पर‍िवार से संबंध रखता है।

https://twitter.com/SortedEagle/status/1731216734093562084

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kumar

Amit Kumar

जर्नल‍िज्‍म में 18 साल से ज्‍यादा का अनुभव। दैन‍िक ह‍िंदुस्‍तान, दैन‍िक जागरण, अमर उजाला, दैन‍िक भास्‍कर, जनसत्ता, नई दुन‍िया जैसे देश के प्रत‍िष्‍ठ‍ित अखबारों से होते हुए कारवां 2019 में अमर उजाला के ड‍िज‍िटल के प्‍लेटफॉर्म पर पहुंचा। टीवी9 में देश-व‍िदेश की खबरों के साथ होम पेज की ज‍िम्‍मेदारी न‍िभाते हुए फ‍िलहाल न्‍यूज24 के साथ जुड़ा हुआ हूं। द‍िल्‍ली यून‍िवर्स‍िटी से ह‍िंदी में एम.ए. करने के बाद माखन लाल चतुर्वेदी यून‍िवर्स‍िटी से पत्रकार‍िता में पीजी ड‍िप्‍लोमा हास‍िल क‍िया। लंबे समय तक खेल जगत में पत्रकार‍िता करने के साथ देश-व‍िदेश की खबरों में खासी रुच‍ि।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ