Congress MLA Rafiq Khan: राजस्थान विधानसभा में बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा ने कांग्रेस के विधायक रफीक खान को ‘पाकिस्तानी’ कह दिया। इसके बाद से ही राजस्थान में सियासत गरमाई हुई है। बता दें कि विधानसभा में स्वायत्त शासन विभाग की अनुदान मांगों को लेकर कांग्रेस के विधायक रफीक खान ने एक शेर पढ़ा। इसके बाद बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा ने अचानक खड़े होकर रफीक खान को पाकिस्तानी कह दिया। मामले में कांग्रेस लगातार बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा पर कार्रवाई करने की मांग कर रही है। ऐसे में आइये जानते हैं कौन हैं कांग्रेस विधायक रफीक खान।
कांग्रेस के मुख्य सचेतक रफीक खान राजधानी जयपुर की आदर्श नगर विधानसभा से विधायक हैं। वे लगातार दूसरी बार विधायक चुने गए हैं। रफीक खान पूर्व सीएम अशोक गहलोत के गुट हैं। वहीं कांग्रेस विधायक राजस्थान के सबसे अमीर विधायकों में आते हैं। वे कार शोरूम और वर्कशॉप के मालिक होने के साथ-साथ खनन का कारोबार भी करते हैं। 2023 के विधानसभा चुनाव के अनुसार उनकी संपत्ति 50 करोड़ से अधिक बताई गई है।
पहले भी भिड़ चुके हैं रफीक और शर्मा
इससे पहले 2023 के विधानसभा चुनाव के दौरान रफीक खान फिर सुर्खियों में थे क्योंकि उनके प्रतिद्वंदी बीजेपी उम्मीदवार ने एक प्रेस वार्ता में रफीक पर तीन गायों को जहर देकर मारने का आरोप लगाया। बता दें कि गोपाल शर्मा इससे पहले भी रफीक खान से भिड़ चुके हैं। शर्मा ने नगर निगम हेरिटेज की बोर्ड मीटिंग के दौरान कहा कि वे जयपुर को मिनी पाकिस्तान नहीं बनने देंगे। इसके बाद दोनों पार्टियों के पार्षद आपस में भिड़ गए। शर्मा ने दावा करते हुए कहा कि खान जयपुर को मिनी पाकिस्तान बनाना चाहते हैं।
ये भी पढ़ेंः ‘बलात्कारियों को नपुंसक बना देना चाहिए’; Haribhau Bagade कौन? जिन्होंने एक बयान से गरमा दी सियासत
राहुल गांधी से डांट खाकर चर्चा में आए
बता दें कि खान पहली बार 2018 में चर्चा में आए थे जब उन्होंने तत्कालीन बीजेपी प्रमुख अशोक परनामी को हराया था। 2020 में जब गहलोत सरकार पर संकट आया उस समय भी खान ने बड़ी भूमिका निभाई थी। रफीक खान उस समय चर्चा में आए थे, जब उन्हें राहुल गांधी ने डांट खानी पड़ी थी। राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान झालावाड़ के पास कांग्रेस नेता राहुल गांधी किसी से बात कर रहे थे। इस दौरान बार-बार रफीक खान बीच में टोक रहे थे। इसके बाद राहुल गांधी ने खान को फटकार लगा दी थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
ये भी पढ़ेंः राजस्थान में 91 लाख पेंशनर्स का होगा ‘वेरीफिकेशन’, सदन में क्या बोले मंत्री अविनाश गहलोत
संबंधित खबरें
राजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
2 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
3 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
5 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
5 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
5 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
7 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
8 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
9 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
9 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines