राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज विधानसभा में एक बड़ा ऐलान किया है. मिली जानकारी के अनुसार, राजस्थान के तीन शहरों के नाम बदलने की घोषणा की गई है. बता दें कि भजनलाल शर्मा ने माउंट आबू का नाम बदलकर आबू राज और जहाजपुर का नाम बदलकर यज्ञपुर करने का ऐलान किया है. इसके साथ ही कामां का नाम भी कामवन करने की विधानसभा में घोषणा की.
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विधानसभा में गौ सेवा नीति 2026 लाने की घोषणा की.
सीएम भजनलाल ने कहा, पंचायत स्तर पर अटल ज्ञान केंद्र की स्थापना का हमारा फैसला था. 1800 केंद्र बनाने की स्वीकृति दी जा चुकी है. अगले साल के लिए 1000 और अटल ज्ञान केंद्र की स्थापना की जाएगी. इसके साथ ही सीएम शर्मा ने जिला स्तर पर मास्टर प्लान बनाने का ऐलान किया.
राजस्थानी वित्त विधेयक विनियोग पर चर्चा के दौरान हुए एलान
- आंगनबाड़ी के मानदेय में 10 फीसदी की वृद्धि का एलान
बता दें कि राजस्थान विधानसभा में शुक्रवार को सीएम भजनलाल शर्मा ने एप्रोप्रिएशन बिल पर बहस का जवाब दिया. इस मौके पर सीएम ने कई बड़ी घोषणाएं की.
सीएम ने डीग जिले के कामां का नाम कामवन करने का ऐलान किया. साथ ही सरकारी विभागों में 1 लाख की जगह 1.25 लाख पदों पर भर्ती का कैलेंडर जारी करने की भी घोषणा की है. इससे पहले राजस्थान की वित्त मंत्री दीया कुमारी ने तीसरा बजट को पेश करते समय भरतपुर के लिए कई अहम घोषणाएं की थी. इनमें भरतपुर के नदबई में मिनी सचिवालय के निर्माण के अलावा टिंकरिंग लैब को टेक्नो हब के रूप में विकसित करने की घोषणा भी की.
इसके अलावा जिले में बृज कन्वेंशन सेंटर के निर्माण का भी ऐलान किया था. साथ ही नए एयरपोर्ट के लिए फिजिबलिटी स्टडी करवाए जाने की घोषणा की गई. बयाना में एग्रीकल्चर कॉलेज खोला जाएगा, जबकि 15 करोड़ की लागत से भरतपुर में स्पोर्ट्स हब बनाने की भी घोषणा की.
साथ ही केवलादेव में प्रवासी पक्षियों के इलाज के लिए स्पेशल सेंटर खोलने की भी घोषणा की गई.
संबंधित खबरें
पाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
2 hrs agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
3 hrs agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
3 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
4 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
6 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
6 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
6 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
8 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
8 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines