राजस्थान में 2021 में सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा को लेकर हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच ने सिंगल बेंच के आदेश पर रोक लगा दी है। दरअसल सिंगल बेंच ने भर्ती परीक्षा रद्द करने का आदेश जारी किया था। इस आदेश को हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच में रखा गया। जिसके बाद सिंगल बेंच के आदेश पर रोक लगाई गई है। अब चयनित सब-इंस्पेक्टर ट्रेनिंग तो जारी रख सकेंगे, लेकिन उन्हें फील्ड पोस्टिंग नहीं मिलेगी। वहीं इस पूरे मामले में अगली सुनवाई 8 अक्तूबर को होगी, जिसमें सरकार को नोटिस के जवाब के साथ कोर्ट में मौजूद रहने का आदेश भी दिया गया है।
859 पदों पर हुई है भर्ती
चेहरे पर उम्मीद की मुस्कुराहट लिए यह वही अभ्यर्थी हैं, जिन्होंने ईमानदारी से परीक्षा पास कर सब-इंस्पेक्टर बनने का सपना देखा था। सब-इंस्पेक्टर बन भी गए इनकी ट्रेनिंग भी शुरू हो गई ,लेकिन हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने पेपर लीक और गड़बड़ी के आरोपों के आधार पर 28 अगस्त को पूरी भर्ती को ही रद्द कर दिया था। 859 पदों पर हुई यह भर्ती निरस्त होते ही चयनित सब-इंस्पेक्टरों की उम्मीदों पर ताला लग गया। इस फैसले के खिलाफ अभ्यर्थियों ने डबल बेंच का दरवाजा खटखटाया और अदालत ने भी सिंगल बेंच के पैसे में कई खामियां पाए हुए उसके फैसले की क्रियान्विति पर रोक लगाने का फरमान जारी कर दिया। चयनित सब-इंस्पेक्टरों की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता तनवीर अहमद ने पक्ष रखा, वहीं असफल अभ्यर्थियों ने भी अपनी दलीलें कोर्ट में दीं।
कई सवालों के मांगे जवाब
वरिष्ठ अधिवक्ता तनवीर अहमद ने बताया कि चयनित सब-इंस्पेक्टरों के वकील अदालत में सिंगल बेंच के फैसले की कई खामियां पर सवाल उठाते हुए राज्य सरकार से जवाब मांगा है मुस्लिम जांच एजेंसी की जी गोपी रिपोर्ट के आधार पर यह पूरा फैसला दिया गया। वह कैसे लीक हुई और क्या कुछ लोगों की गलती के लिए सबको सजा दिया जाना सही होगा ऐसे कई सवालों के जवाब मांगे गए हैं।
संबंधित खबरें
पाकिस्तानी ड्रोन ने ड्रग्स की जगह गिराए बम, आतंकी हमले की साजिश नाकाम
2 hrs agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
3 days agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
5 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
6 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
9 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
9 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
12 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
12 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
14 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines