Rajasthan News: भीलवाड़ा के लुहारिया गांव स्थित सरकारी स्कूल में छात्रा को पानी की बोतल में पेशाब मिलाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। मामले को संभालने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। मौके पर भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस के अनुसार घटना शुक्रवार की है। सूचना मिलने पर एएसपी, डीएसपी, एसएचओ समेत आधा दर्जन थाने के पुलिसकर्मी लुहारिया पहुंच गए। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।
बैग में मिली पर्ची
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लुहारिया गांव में पढ़ने वाली 10वीं कक्षा की छात्रा ने अपने परिजनों के साथ थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत के अनुसार स्कूल में रिसेस के दौरान छात्रा जब अपनी बोतल से पानी पीने लगी तो उसे बोतल से दुर्गंध आई। इसके अलावा बैग में आई लव यू लिखी हुई पर्ची भी मिली। शिकायत में छात्रा ने अपने साथ पढ़ने वाले समुदाय विशेष के 2 छात्रों पर आरोप लगाया।
गुस्साए ग्रामीणों ने किया पथराव
छात्रा के परिजनों के साथ पुलिस आज स्कूल पहुंची। यहां उन्होंने प्रधानाचार्य से बात की। इस दौरान ग्रामीणों ने स्कूल के गेट पर ताला लगाकर पथराव शुरू कर दिया। इसके बाद लुहारिया बस स्टैंड पर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। इस दौरान दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर जमकर पथराव किया। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को खदेड़ दिया।
ये भी देखेंः
संबंधित खबरें
'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
2 hrs agoफर्जी FMGE सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप, राजस्थान में चार और गिरफ्तार
16 hrs agoपाकिस्तानी ड्रोन ने ड्रग्स की जगह गिराए बम, आतंकी हमले की साजिश नाकाम
21 hrs agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
3 days agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
5 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
6 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
9 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
9 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
12 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines