Weather Update: राजस्थान में अगले दो हफ्ते जमकर बरसेंगे बादल, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
Edited By Rakesh Choudhary

Edited By Rakesh Choudhary

Weather Update: राजस्थान में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो गया है। गुरुवार को जयपुर, भरतपुर, उदयपुर समेत कई संभागों में अच्छी बारिश हुई। प्रदेश में सर्वाधिक बारिश करौली और बांसवाड़ा में हुई। बीकानेर में 33.4 मिमी, श्रीगंगानगर में 23.7 मिमी. बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आज भरतपुर, धौलपुर, सीकर, पाली जिलों के कुछ जगहों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।
मौसम विभाग केंद्र जयपुर ने आज जालोर, जोधपुर, नागौर, पाली के अलावा कोटा, करौली, झालावाड़, चित्तौड़गढ़, बूंदी, भीलवाड़ा में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं 8 जुलाई को डूंगरपुर, सिरोही, उदयपुर, जालोर, जैसलमेर, बीकानेर और बाड़मेर जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दो हफ्ते जमकर राजस्थान में बारिश होने वाली है। इसको लेकर विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है, मौसम विभाग का कहना है कि दोनों हफ्ते में सामान्य से अधिका तेज बारिश होने के आसार हैं।
मौसम विभाग की मानें तो गुरुवार को प्रदेश के कुछ भागों में हल्की से मध्यम बारिश जबकि करौली, बांसवाड़ा, डूंगरपुर और जयपुर जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश दर्ज की गई। राज्य में सर्वाधिक बारिश करौली के श्रीमहावीरजी में 120 मिमी. दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार भीलवाड़ा में 40 मिमी, अलवर में 19.2 मिमी, पिलानी में 41.7 मिमी, सिरोही मेें 73.0 मिमी, बाड़मेर में 42 मिमी, जैसलमेर में 5.8 मिमी, बीकानेर में 33 मिमी, गंगानगर में 23.7 मिमी वहीं जालौर में 46.5 मिमी. बारिश रिकाॅर्ड की गई।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: