Weather Update: राजस्थान में मानसून के कारण तेज बारिश का दौर जारी है। ये बारिश कहीं आफत तो कहीं राहत बनकर बरस रही है। प्रदेश में मानसूनी बारिश शुरू होने के बाद से अब तक 16 लोगों की जान जा चुकी है। लगातार हो रही बारिश के कारण पाली, सिरोही, उदयपुर और जयपुर में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। पाली के कई इलाकों में 5-7 इंच बारिश हुई। मौसम विभाग ने आज कोटा संभाग के कुछ जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।
जानिए राजस्थान के अलग-अलग जिलों में बारिश की क्या स्थिति है
अजमेर- अजमेर में पिछले 3 तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण बाडी नदी लगातार पानी की आवक हो रही है। प्रशासन ने ऐहतियात बरतते हुए नदी के आसपास बसे लोगों को हटाना शुरू कर दिया है। वहीं फाॅयसागर झील ओवरफलो होकर बह रही है।
बारां- कोटा संभाग में पिछले कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है। जिसके कारण कई बरसाती नदियां उफान पर आ गई है। पानी का बहाव इतना तेज था कि नेशनल हाईवे – 27 पर बहने लगा।
उदयपुर- उदयपुर में मंगलवार को अच्छी बारिश हुई। इसके बाद फतहसागर झील के 4 गेट खोल दिए गए। झील को भरने वाली मदार नहर में लगातार पानी की आवक को देखते हुए प्रशाासन ने पहले ही गेट खोलने का फैसला कर लिया।
सिरोही- सिरोही में रविवार रात से लगातार बारिश का दौर जारी है। माउंट आबू में सर्वाधिक 231 एमएम बारिश दर्ज हुई। आबू रोड़ में 160 एमएम बारिश रिकाॅर्ड ेकी गई। तेज बारिश के कारण वेस्ट बनास बांध ओवरफलो हो गया। जिले के 29 में 14 बांध ओवरफलो हो चुके हैं।
जयपुर- राजधानी जयपुर में रविवार से ही बारिश का दौर जारी है। सोमवार सुबह हुई 3 घंटे की बारिश से पूरा शहर पानी पानी हो गया। जयपुर में सांगानेर, टोंक रोड़, प्रतापनगर, मालवीय नगर, सीकर रोड़ पर जमकर बारिश हुई।
पाली- पानी में पिछले 3 तीन दिन से हो रही बारिश के कारण बांडी नदी उफान पर है। नदी के पास की दो दर्जन से अधिक काॅलोनियों में पानी भर गया है।
इन जिलों में हुई इतनी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को उदयपुर के डबोक में 11 मिमी, जोधपुर शहर में 4.2 मिमी बारिश रिकाॅर्ड की गई। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 3 दिनों तक फिलहाल मानसून निष्क्रिय रहेगा। 15 जून के बाद मानसून की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है।
संबंधित खबरें
राजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
2 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
3 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
5 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
5 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
5 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
7 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
8 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
9 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
10 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines