Weather Update: राजस्थान में एक बार फिर बारिश का दौर थम चुका है। शनिवार को कई जिलों के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं उधर बारिश नहीं होने से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें साफ नजर आ रही है। हनुमानगढ़, गंगानगर, नागौर, सीकर, जोधपुर समेत अनेक जिलों में फसलें सूखने शुरू हो गई है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर की मानें तो प्रदेश में अगले 7-8 दिन तक बारिश की उम्मीद नहीं है।
मौसम विभाग ने जारी किया ताजा अपडेट
मानसून की ट्रफ लाइन हिमालय की ओर शिफ्ट होने से राज्य के अधिकांश भागों में बारिश की गतिविधियाें में कमी रहेगी। पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश जिलों में 26 अगस्त के बाद से मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर की मानें तो इस सप्ताह प्रदेश के अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहने तथा सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है। वहीं 1 से 7 सितंबर तक प्रदेश के अधिकांश जिलों में कमजोर मानसूनी परिस्थितियां जारी रहने तथा सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है।
शनिवार को इन जिलों में हुई बारिश
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर की मानें तो शनिवार को प्रदेश में बांसवाड़ा, डूंगरपुर को छोड़कर बाकी जगह मौसम साफ रहा। वहीं बांसवाड़ा के कुशलगढ़, बागीडोरा, सज्जनगढ़ में 1 से लेकर 9 मिमी तक बारिश रिकाॅर्ड की गई। बारिश नहीं होने से शनिवार को जयपुर समेत कई जिलों के तापमान में 1 से 1.5 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। शनिवार को पिलानी में 36.7 डिग्री सेल्सियस, कोटा में 35.2 डिग्री, धौलपुर में 33.9 डिग्री, गंगानगर में 37.3 डिग्री, चूरू में 35.7 डिग्री, जैसलमेर में 35.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकाॅर्ड किया गया।
संबंधित खबरें
भारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
13 hrs agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
2 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
4 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
4 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
4 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
4 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
4 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
6 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
7 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines