Weather Update: राजस्थान में मानसून की तेज बारिश का दौर जारी है। सोमवार को प्रदेश के सिरोही, प्रतापगढ़ और पाली समेत कई जिलों में 5 इंच तक बारिश हुई। प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के कारण कई बांध ओवरफ्लो हो गए। जालौर और सिरोही के कलेक्टरों ने आज जिले के सभी स्कूलों को बंद रखने का फैसला किया है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार सिरोही के शिवगंज में कल सर्वाधिक 128 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके साथ ही विभाग ने प्रदेश के पूर्वी हिस्सों के लिए भारी बारिश का अनुमान जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने कोटा, बारां जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा का अनुमान जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, अजमेर, भीलवाड़ा, पाली, झालवाड़ जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।
राज्य में अच्छी बारिश से कई बांध ओवरफ्लो हो गए। सोमवार को ओरा डेम कल देर रात ओवरलफ्लो होकर बहने लगा। इसके अलावा टोंक जिले में हुई बारिश के कारण मोती सागर डेम से पानी ओवर फ्लो होकर बहने लगा। सोमवार को बीसलपुर बांध का गेज बढ़कर 313.42 आरएल मीटर ऊपर चला गया है। उधर हिमाचल में तेज बारिश के कारण घग्घर नदी का जलस्तर बढ़ गया। इसे देखते हुए पानी छोड़ना शुरू कर दिया। जो आज हनुमानगढ़ पहुंचेगा।
सोमवार को इन जिलों में हुई बारिश
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार सोमवार को अजमेर 74.9 मिमी, अलवर में 92.0 मिमी, जयपुर में 62.6 मिमी, सीकर में 43.0 मिमी, उदयपुर के डबोक में 35.4 मिमी, सिरोही में 126.5 मिमी बारिश रिकाॅर्ड की गई।
संबंधित खबरें
नशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
4 hrs agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
8 hrs agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
17 hrs agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
18 hrs agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
3 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
4 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
6 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
6 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
7 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines