हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Weather Alert: राजस्थान में फिर लौटेगा बारिश का दौर, मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट

विज्ञापन

Monsoon Update: राजस्थान में एक बार फिर बारिश का दौर लौट आया है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने प्रदेश में 10 से ज्यादा जिलों में बारिश की संभावना जताई है। वहीं शनिवार को बारिश नहीं होने के कारण अधिकतर जिलों में तापमान 40 डिग्री के नीचे बना हुआ है। दिन का अधिकतम तापमान जोधपुर के फलौदी में 39.2 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने प्रदेश के उत्तर पूर्वी हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में जयपुर, भरतपुर, अलवर, सीकर, झुंझुनूं जिलों में बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा प्रदेश के दक्षिणी हिस्से में बारां, झालावाड़, करौली, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, बूंदी, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, राजसमंद जिलों में बारिश के आसार हैं।

शनिवार को इन जिलों में हुई बारिश

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार शनिवार को झालावाड़ के मनोहरथाना में 6 सेमी, धौलपुर के सरमथुरा में 6 सेमी, अलवर के मालाखेड़ा में 3 सेमी, सिरोही के रेवदर में 3 सेमी, माउंट आबू में 2 सेमी, झुंझुनूं के नवलगढ़ में 2 सेमी, नाथद्वारा में 1 सेमी बारिश रिकाॅर्ड की गई। वहीं पश्चिमी राजस्थान में हनुमानगढ़ के पीलीबंगा में 6 सेमी, बीकानेर में लूणकरणसर में 5 सेमी, भादरा में 3 सेमी बारिश रिकाॅर्ड की गई।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें