हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Weather Alert: राजस्थान में अब तक औसत से दोगुनी बारिश, मौसम विभाग ने इन जिलों के जारी किया ऑरेंज अलर्ट

विज्ञापन

Weather Alert: राजस्थान में मानसून की बारिश का एक दौर बीत चुका है। प्रदेश में 25 जून को मानसून का प्रवेश हुआ था उसके बाद से अब तक 277 मिमी. बारिश हो चुकी है। जबकि एक सीजन में 435 मिमी. औसत बरसात होना माना जाता है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर की मानें तो प्रदेश में औसत से दोगुनी बारिश अब तक हो चुकी है।

मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर की मानें तो प्रतापगढ़, उदयपुर, राजसमंद, भीलवाड़ा, पाली, चित्तौड़गढ़, कोटा, बूंदी, टोंक, सवाईमाधोपुर, दौसा, जयपुर, अलवर, सीकर, झुंझुनूं, चूरू, अजमेर, जोधपुर, नागौर, बीकानेर, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर में मध्यम वर्षा की संभावना जताई है। वहीं मौसम विभाग ने इन जिलों को चेतावनी जारी की है।

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक राजस्थान में अभी मानसून अगले एक सप्ताह तक एक्टिव रहेगा। एक नया वेदर सिस्टम बंगाल की खाड़ी मे बन रहा है। इसके असर से अगले सप्ताह से राजस्थान में भारी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।

मंगलवार को इन जिलों में हुई बारिश

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार मंगलवार को प्रदेश दक्षिणी हिस्सों में अच्छी बारिश हुई। विभाग के अनुसार अजमेर में 60.2 मिमी, भीलवाड़ा में 46.2 मिमी, जयपुर में 4.2 मिमी, चित्तौड़गढ़ में 4.8 मिमी, उदयपुर के डबोक में 6.0 मिमी, डूंरगपुर में 27.9 मिमी, फतेहपुर में 6.5 मिमी, जोधपुर शहर में 28.0 मिमी बारिश रिकाॅर्ड की गई।

वहीं लगातार हो रही बारिश के कारण बीसलपुर बांध का गेज एक सेमी. बढ़कर 313.52 मीटर पर आ गया है। इधर गंगानगर की घग्घर नदी में भी ओटूहेड से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। इसके कारण प्रशासन की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें