Weather Alert: राजस्थान में मानूसनी बारिश का दौर जारी है। प्रदेश में सोमवार को कोटा, अजमेर और डूंगरपुर में तेज बारिश हुई। कोटा में हुई तेज बारिश के कारण चंबल का जलस्तर बढ़ गया। सबसे ज्यादा बारिश कोटा के सांगोद में 121 मिमी. रिकाॅर्ड की गई। मौसम विभाग ने दक्षिणी-पूर्वी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग ने जारी किया अपडेट
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने झुंझुनूं, अलवर, जयपुर, भरतपुर, दौसा, टोंक, करौली, सवाईमाधोपुर, बूंदी, बारां, अजमेर, नागौर, भीलवाड़ा, बारां, करौली, भरतपुर, धौलपुर जिलों में मेघगर्जन के साथ हल्की वर्षा की संभावना जताई है।
सोमवार को इन जिलों में हुई बारिश
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार सोमवार को प्रदेश में अजमेर, कोटा, सीकर, जयपुर, सवाई माधोपुर समेत कई जिलों में अच्छी बारिश हुई। मौसम विभाग के आंकड़ों की मानें तो अजमेर में 62.8 मिमी, वनस्थली में 05.2 मिमी, अलवर में 46.8 मिमी, पिलानी में 13.6 मिमी, सीकर में 6.0 मिमी, कोटा में 10.8 मिमी, डबोक में 16.1 मिमी, बीकानेर में 11.0 मिमी बारिश रिकाॅर्ड की गई। वहीं सोमवार को राज्य में सबसे अधिक बारिश कोटा के सांगोद में 121 मिमी. रिकाॅर्ड की गई।
वहीं उधर बारिश के कारण पुष्कर में वाहन पानी में डूबे नजर आए। कोटा में तेज बारिश के बाद चंबल का जलस्तर बढ़ गया। वहीं बूंदी में किसानों के लिए कोटा बैराज के 4 गेट खोले गए। तथा अतिरिक्त पानी को मुख्य नहर में छोड़ा गया।
संबंधित खबरें
400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
4 hrs agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
23 hrs agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
1 day agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
1 day agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
1 day agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
4 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
5 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
7 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
7 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines