Weather Alert: राजस्थान में मानसूनी बारिश पर ब्रेक जारी, जानें आपके जिले में कब तक नहीं होगी बारिश
Edited By Rakesh Choudhary

Rajasthan Weather Update
Edited By Rakesh Choudhary

Rajasthan Weather Update
Weather Alert: राजस्थान में मानसूनी बारिश पर फिलहाल ब्रेक लग गया है। रविवार को हनुमानगढ़ और गंगानगर जिलें में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई। वहीं बाकी जिलों में मौसम साफ रहा। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर की मानें तो राज्य में अगले 1 सप्ताह मौसम साफ रहेगा।
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने 28 अगस्त से प्रदेश के अधिकांश जिलों में मौसम के शुष्क रहने तथा सामान्य से कम बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं 1 से 7 सितंबर तक राज्य के अधिकांश भागों में कमजोर मानसूनी परिस्थितियां जारी रहने तथा सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटे में हनुमानगढ़, गंगानगर के कुछ स्थानों पर अच्छी बारिश हुई। हनुमानगढ़ के भादरा में 43 मिमी. पानी बरसा। यहां तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। वहीं रविवार को प्रदेश के अधिकांश जिलों में मौसम साफ रहा। गंगानगर में शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। वहीं पिलानी में 37 डिग्री, कोटा में 35.6 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 33.9 डिग्री, अंता बारां में 34 डिग्री, फतेहपुर में 35.1 डिग्री, करौली में 33.8 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया।
मौसम विज्ञानियों की मानें तो फिलहाल मानसून की ट्रफ लाइन अभी हिमालय से होकर गुजर रही है। इसके कारण एक विशेष मानसूनी परिस्थतियां उत्तर-पूर्वी भारत में बनी हुई है। इस सिस्टम के कारण ही देश में उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, बिहार, उत्तरप्रदेश और नाॅर्थ-ईस्ट के राज्यों में बारिश हो रही है। अगले एक सप्ताह तक मध्य भारत और देश के पश्चिमी हिस्से में बारिश की संभावना न के बराबर है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: