हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Watch Video: घर के सोफे से बाहर आया कोबरा, फुंफकारने की आवाज सुन सहम गया परिवार

Watch Video Cobra rescued from sofa in Kota House: राजस्थान के कोटा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक कोबरा घर में रखे सोफे में घुस गया। इसके बाद जब उसके फुंफकारने की आवाज सुनी तो उसका रेस्क्यू किया गया।

विज्ञापन
Cobra Snake Came out From Sofa In Kota House

Watch Video Cobra rescued from sofa in Kota House: राजस्थान के कोटा में एक परिवार सोफे पर बैठकर बातें कर रहा था तभी सोफे के अंदर से सांप के फुंफकारने की आवाज सुनी तो परिवार के सभी सदस्य चौंक गए। इसके बाद परिवार के लोग सोफे को बाहर लेकर आए और कोबरा सांप का रेस्क्यू करवाया। सांप के रेस्क्यू का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार बाबूलाल नाम के शख्स अपने परिवार के साथ बैठकर आराम से बात कर रहे थे। इस दौरान उन्हें सांफ के फुंफकारने की आवाज सुनी तो उन्हें लगा कि अंदर कोई हलचल हो रही है। इसके बाद वे तुरंत सोफे को घर के बाहर लेकर आ गए। उन्होंने सोफे का कपड़ा फाड़ा तो उन्हें कोबरा सांप नजर आया।

ऐसे किया गया रेस्क्यू

इसकेे बाद स्नैक रेस्क्यू करने वाले को बुलाया गया। 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सांप को बाहर निकाला गया। वहीं स्नैक रेस्क्यू करने वाले कोबरा को लाडपुरा के जंगलों में छोड़ दिया गया है। बता दें कि कोटा का ज्यादातर क्षेत्र चंबल के जंगलों से गिरा है। ऐसे में यहां वन्यजीव और सांप अक्सर रहवासीय क्षेत्रों में आ जाते हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola