Rajasthan CM Ashok Gehlot Attacks, बीकानेर: राजस्थान में जल्द ही विधानसभा के चुनाव होने वाले है। जैसे-जैसे राज्य में चुनाव के दिन नजदीक आ रहे है, वैसे-वैसे भाजपा पर सीएम अशोक गहलोत का हमला भी बढ़ता रहा है। हाल ही में सीएम गहलोत ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए उनसे कई बातों के लिए गारंटी की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के बार-बार राजस्थान दौरे को लेकर भी टिप्पणी की है।
पीएम मोदी पर सीएम गहलोत का हमला
सीएम गहलोत हाल ही में बीकानेर में युवाओं और व्यापारियों के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां उन्होंने अपने संबोधन के दौरान भाजपा और पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। सीएम गहलोत ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा ‘आज कल पीएम मोदी जी अपने भाषण में बार-बार कह रहे हैं कि ‘मोदी है तो गांरटी है’ मैं उनसे बस इतना कहना चाहता हूं कि वो पहले इस बात की गांरटी दें कि अगर राजस्थान में उनकी पार्टी की सरकार बनती है, तो वो कांग्रेस सरकार द्वारा शुरू की गई किसी भी योजना को बंद नहीं करेंगे।’ इसके अलावा सीएम ने केंद्र सरकार को ईआरसीपी और रिफाइनरी मुद्दे पर घेरा।
यह भी पढ़ें: राजस्थान में निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए हम प्रतिबद्ध…मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार का बयान
उपराष्ट्रपति के राजस्थान दौरे पर खड़े किए सवाल
इसके साथ ही सीएम अशोक गहलोत ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को भी आड़े हाथ लिया और बार-बार उनके राजस्थान दौरे पर सवाल उठाए हैं। सीएम ने कहा कि पहले तो ये रिवाज था कि अगर राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति को किसी राज्य में दौरे के आना होता था तो वो आने से पहले वहां के सीएम से पूछते थे। लेकिन अब यह रिवाज पूरी तरफ खत्म हो गया है। उन्होंने आगे कहा कि राजस्थान में चुनाव होने वाले है, इस बीच एक ही दिन में 5-5 जिलों का दौरा संदेह पैदा कर रहा है।
संबंधित खबरें
राजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
1 day agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
2 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
4 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
4 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
4 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
6 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
7 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
8 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
8 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines