Viral News: तकिए के नीचे बैठा था 6 फीट का कोबरा, सोने आए शख्स के उड़ गए होश
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Viral News: राजस्थान के कोटा से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां के भामाशाह मंडी क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक घर में बिस्तर पर रखे तकिए के नीचे कोबरा सांप निकल आया। सांप को देख कर बिस्तर पर सोने के लिए आए शख्स के होश उड़ गए। बाद में स्नेक कैचर की टीम ने सांप का रेस्क्यू किया।
घटना उस वक्त की है, जब भामाशाह मंडी की एक दुकान के कुछ मजदूर अपने दिनभर का काम खत्म करके रात में दुकान में सोने के लिए गए थे। दुकान के अंदर पहुंचने के बाद एक मजदूर जैसे ही अपने बिस्तर को ठीक करने लगा तो कुछ काली चमकदार चीज नजर आई। मजदूर ने जैसे ही बिस्तर के ऊपर रखे तकिए को हटाया तो उसके नीचे 6 फीट का कोबरा सांप दिखा। तकिया हटते ही सांप फन खोलकर खड़ा हो गया।
कोबरा को देखकर मजदूरों के होश उड़ गए। आनन-फानन में मजदूरों ने पास के ही एक सांप पकड़ने वाले (स्नेक कैचर) गोविंद शर्मा को सूचना दी। गोविंद ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद सांप को काबू किया। उसे एक थैले में बंद करने के बाद जंगल में छोड़ा।
गोविंद ने बताया कि भामाशाह मंडी में व्यापारी दिनेश शर्मा की रामावतार कृष्णावतार की एक शॉप है। शॉप में ही मजदूरों के सोने का इंतजाम है। खाना खाने के बाद रात में मजदूर दुकान में सोने के लिए आते हैं। उस दिन भी मजदूर सोने के लिए गए थे। सांप की सूचना मिलने के बाद से आस-पास के मजदूरों में दहशत का महौल हो गया।
गोविंद ने बताया कि भीषण गर्मी और उमस के कारण सांप अपने बिलों से बाहर आ जाते हैं। इसके अलावा सांप खाने की तलाश में भी आबादी इलाकों की ओर रुख कर देते हैं। इस दौरान जैसे ही उन्हें अपने लिए खतरे की आहट लगती है तो वे हमला कर देते हैं।
(Provigil)
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: