Ashok Gehlot: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राहुल गांधी के नेतृत्व वाली ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान लगाए गए ‘जय सियाराम’ के नारे को लेकर एक बार फिर बीजेपी और आरएसएस पर निशाना साधा है।
गहलोत ने कहा, “उन्होंने (भाजपा-आरएसएस) सीता को राम से अलग कर दिया है। इसलिए हम कहते हैं ‘जय सिया राम बोलो’। जब हम ‘जय सियाराम’ कहते हैं, तो हमें लोगों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिलती है।”
गहलोत ने कहा कि लोग अब भाजपा की विभाजनकारी नीतियों को समझ गए हैं। बीजेपी ‘जय श्री राम’ का नारा लगाकर गुस्सा और डर भड़काने की कोशिश करती है। राहुल गांधी गांधी के आदर्शों पर चलते हैं। वह प्यार से डर पर जीत हासिल करते हैं।’
https://twitter.com/news24tvchannel/status/1606926469363548160
यात्रा के जरिए प्रेम, सद्भाव, भाईचारा फैलाने की कोशिश: गहलोत
अशोक गहलोत रविवार को जयपुर में 167 नई बेसिक लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस सेवा 108 के शुभारंभ के अवसर पर मीडिया से बात कर रहे थे। गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी अपनी यात्रा के जरिए प्रेम, सद्भाव और भाईचारे के संदेश को फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।
और पढ़िए – PM मोदी ने दी क्रिसमस की बधाई, बोले- प्रभु ईसा मसीह के नेक विचारों को करें याद
उन्होंने कहा, “भाजपा जाति और धर्म के नाम पर चुनाव कैसे जीतती है, यह लोगों के सामने स्पष्ट हो रहा है। भाजपा और आरएसएस खुद को हिंदू धर्म के मशाल वाहक के रूप में प्रचारित करते हैं।”
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
राजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
16 hrs agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
18 hrs agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
3 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
4 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
5 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
7 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
10 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
14 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस को लगा झटका
15 days agoराजस्थान में इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines