Video: 'जय श्रीराम' के नारे पर राजस्थान के CM अशोक गहलोत बोले- भाजपा ने सीता को राम से अलग किया

CM Ashok Gehlot

CM Ashok Gehlot

Ashok Gehlot: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राहुल गांधी के नेतृत्व वाली ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान लगाए गए ‘जय सियाराम’ के नारे को लेकर एक बार फिर बीजेपी और आरएसएस पर निशाना साधा है।

विज्ञापन

गहलोत ने कहा, “उन्होंने (भाजपा-आरएसएस) सीता को राम से अलग कर दिया है। इसलिए हम कहते हैं ‘जय सिया राम बोलो’। जब हम ‘जय सियाराम’ कहते हैं, तो हमें लोगों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिलती है।”

विज्ञापन

गहलोत ने कहा कि लोग अब भाजपा की विभाजनकारी नीतियों को समझ गए हैं। बीजेपी ‘जय श्री राम’ का नारा लगाकर गुस्सा और डर भड़काने की कोशिश करती है। राहुल गांधी गांधी के आदर्शों पर चलते हैं। वह प्यार से डर पर जीत हासिल करते हैं।’

विज्ञापन

https://twitter.com/news24tvchannel/status/1606926469363548160

यात्रा के जरिए प्रेम, सद्भाव, भाईचारा फैलाने की कोशिश: गहलोत

अशोक गहलोत रविवार को जयपुर में 167 नई बेसिक लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस सेवा 108 के शुभारंभ के अवसर पर मीडिया से बात कर रहे थे। गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी अपनी यात्रा के जरिए प्रेम, सद्भाव और भाईचारे के संदेश को फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन

उन्होंने कहा, “भाजपा जाति और धर्म के नाम पर चुनाव कैसे जीतती है, यह लोगों के सामने स्पष्ट हो रहा है। भाजपा और आरएसएस खुद को हिंदू धर्म के मशाल वाहक के रूप में प्रचारित करते हैं।”

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ