हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Video: जयपुर में चलती सड़क पर अचानक आ धमका पैंथर, फिर क्या हुआ, देखें वीडियाे

विज्ञापन
घायल पैंथर

के जे श्रीवत्सन, जयपुर जयपुर में शनिवार रात चलती सड़क पर अचानक एक पैंथर आ धमका। पैंथर इतनी तेजी के साथ सड़क पर आया कि वह वहां से गुजर रहे वाहनों से टकरा गया। टक्कर लगने से उसके पिछले पैर में चोट लग गई। घायल हालत में वह कुछ देर सड़क किनारे ही पड़ा रहा। वीडियो में पैंथर सड़क किनारे बैठा दिख रहा है। उसके पास से सड़क पर बाइक, कार व अन्य वाहनों में लोग उसे देखते हुए निकल रहें हैं।

 

 

जानकारी के मुताबिक यह घटना झालाना रोड की है। कुछ देर के लिए सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल था। डरे-सहमे लोग पैंथर से अपनी जान बचान के लिए इधर-उधर भागे। इस बीच किसी ने मामले की सूचना वन विभाग को दी। कुछ देर में ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पैंथर को रेस्क्यू किया गया। फिलहाल पैंथर का इलाज चल रहा है। आसपास के जंगलों में वन विभाग की टीम गश्त कर रही है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें