Weather Update: राजस्थान के माउंट आबू में हाड़ कंपाने वाली ठंड हो रही है। रविवार की रात यहां न्यूनतम तापमान के गिरने की वजह से गाड़ियों के शीशे और मैदानों में बर्फ की परत जम गई। सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। वीडियो में कारों के शीशों और छत के अलावा मैदानों में बर्फ की परत दिख रही है।
IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, राजस्थान के रेगिस्तानी राज्य में तापमान में गिरावट आई है और अगले कुछ दिनों में गंभीर शीतलहर की स्थिति रहने की संभावना है। समाचार एजेंसी ANI ने 26 दिसंबर को एक वीडियो ट्वीट किया। कहा गया कि माउंट आबू में तापमान में गिरावट के कारण बर्फ की परत जम गई। मैदानों पर, वाहनों के शीशों पर बर्फ जम गई है।
और पढ़िए – Aaj Ka Mausam: अगले 24 घटें इन राज्यों पर भारी, होगी आफत की बारिश, जानें मौसम का ताजा मिजाज
आने वाले दिनों में शीतलहर की भविष्यवाणी
IMD के अनुसार, उत्तरी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ के कुछ इलाकों में पाला पड़ने की संभावना है। इसके अलावा आने वाले दिनों में इन राज्यों में शीतलहर और घना कोहरा भी अपनी चपेट में ले सकता है।
माउंट आबू राजस्थान के उमस भरे राज्य में एकमात्र हिल स्टेशन है, जो समुद्र तल से 1722 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। ये हिल स्टेशन अरावली रेंज की हरी-भरी पहाड़ियों से घिरा हुआ है।
मध्य प्रदेश में भी बढ़ी ठंड
भोपाल मौसम विभाग के अशफाक हुसैन ने कहा कि मध्य प्रदेश में उत्तरी हवाएं आना शुरू हुई हैं जिस कारण से ठंड बढ़ी है। ग्वालियर में न्यूनतम तापमान 3.6 में रिकार्ड किया गया है। अभी तापमान में गिरावट की संभावनाएं बनी हुई हैं। वहीं, अंबाला शहर में घना कोहरा और शीत लहर जारी है।
उत्तर प्रदेश में भी ठंड और शीतलहर जारी है। कई शहरों में सुबह और शाम को लोग आग तापकर ठंड से बचने का प्रयास कर रहे हैं।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
5 hrs agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
2 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
2 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
2 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
4 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
5 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
6 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
6 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
7 days agoफर्जी FMGE सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप, राजस्थान में चार और गिरफ्तार
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines