Vasundhara Raje Supporter Nilima Amera: राजस्थान में सीएम पद को लेकर आज फैसला हो सकता है। इस बीच पूर्व सीएम के घर उनके समर्थक विधायकों का जुटना जारी है। गोपाल शर्मा, बाबू सिंह राठौड़ और प्रताप सिंघवी समेत 1 दर्जन से अधिक विधायक उनके सिविल लाइंस स्थित बंगले पर मौजूद हैं। वसुंधरा की ऐसी समर्थक भी है जिन्होंने पिछले 8 दिनों से अन्न त्याग रखा है। इतना ही नहीं उन्होंने वसुंधरा को सीएम बनाने के लिए मौन व्रत धारण कर रखा है।
इस महिला का नाम नीलिमा आमेरा है। जो कि टोंक से हैं। वह भाजपा की महिला प्रकोष्ठ से जुड़ी है। नीलिमा चाहती है कि वसुंधरा एक बार फिर प्रदेश की सीएम बने इसके लिए वह माता के मंदिर में मौत व्रत धारण करके बैठी है। पिछले 8 दिनों से वह लगातार पूजा-साधना में जुटी है।
जानें कौन हैं नीलिमा आमेरा
बता दें कि नीलिमा एक रिटायर्ड टीचर हैं। नीलिमा भाजपा की महिला प्रकोष्ठ से जुड़ी एक पदाधिकारी है। इससे पहले उन्होंने वसुंधरा के नाम पर एकराय बनाने के लिए पूरे प्रदेश में एक अभियान चलाया था। उन्होंने सभी जिलों की महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं से राखियां इकट्ठा की और उन्हें वसुंधरा राजे के जयपुर स्थित आवास पर भेजा। इसके बाद वह सभी राखियां उनको बांधी गई।
नीलिमा वसुंधरा की कितनी बड़ी समर्थक है इसकी बानगी हनुमान बेनीवाल के बयान के सामने आई। जब बेनीवाल ने वसुंधरा को लेकर कई टिप्पणियां की तो इससे नाराज होकर नीलिमा ने बेनीवाल के खिलाफ टोंक थाने में मामला दर्ज करवाया था। उन्होंने कहा कि बेनीवाल महिलाओं की इज्जत नहीं करते हैं।
संबंधित खबरें
राजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
10 hrs agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
1 day agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
3 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
3 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
4 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
5 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
6 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
7 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
8 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines