वसुंधरा राजे ने दिखाई अपनी सियासी ताकत, क्या राजस्थान में वही मुख्यमंत्री चेहरा? 3 पॉइंट्स में जानें इसके मायने

Vasundhara Raje Give Political Message to High command

Vasundhara Raje Give Political Message to High command

Rajasthan Politics:  राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने अपने जन्मदिन पर शनिवार को चूरू के सालासर में शक्ति प्रदर्शन किया। वसुंधरा की सभा में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी। भीड़ से उत्साहित वसुंधरा ने जमकर सियासी विरोधियों पर निशाना साधा।

विज्ञापन

शनिवार को बीजेपी युवा मोर्चा ने पेपर लीक मामले को लेकर जयपुर में बड़ा प्रदर्शन किया। जिसका नेतृत्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पुनिया और उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने किया। एक ही दिन प्रदेश में दो बड़े सियासी कार्यक्रमों पर कांग्रेस से लेकर भाजपा आलाकमान तक सभी की नजरें रही।

विज्ञापन

प्रदेश के नेताओं ने कार्यक्रम से बनाई दूरी

रैली में वसुंधरा ने पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी से लेकर भैंरोसिंह शेखावत का नाम लेकर निशाना साधा। इतना ही नहीं उन्होंने स्वंय को प्रदेश संगठन का मुखिया तक बता दिया। प्रदेश इकाई के बड़े नेता उनके इस कार्यक्रम से दूर रहे। लेकिन प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह और संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने इस कार्यक्रम में भाग लिया था।

आलाकमान को कराया ताकत का अहसास

https://twitter.com/VasundharaBJP/status/1632060272671326208?cxt=HHwWgIDQyfiKn6YtAAAA

विज्ञापन

चुनावी जानकारों की मानें तो चुनाव से ठीक पहले वसुंधरा राजे ने शक्ति प्रदर्शन कर आलाकमान को अपना संदेश दे दिया है कि वो सीएम फेस से कम के लिए तैयार नहीं है। वसुंधरा राजे ने नाम लिए बिना सतीश पूनिया पर निशाना साधा। वसुंधरा राजे के शुरू से ही सतीश पूनिया के साथ संबंध अच्छे नहीं रहे हैं। वसुंधरा राजे ने जन्मदिन के मौके पर शक्ति प्रदर्शन कर संदेश दे दिया कि आज भी कार्यकर्ताओं में वे जनप्रिय हैं।

Vasundhara Raje In Salasar

Vasundhara Raje In Salasar

विज्ञापन

दिग्गजों को याद कर साधा निशाना

सभा में उमड़ी भीड़ से वसुंधरा काफी गदगद दिखी। उन्होंने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और जेपी नड्डा जी के नेतृत्व में मैं राजस्थान में आप सभी लोगों का नेतृत्व कर रही हूं। उनके समर्थकों ने दिन रात एक करके इस आयोजन को सफल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

https://twitter.com/VasundharaBJP/status/1631931300666810368?cxt=HHwWgICxoeS35KUtAAAA

विज्ञापन

राजे ने मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी ने कठिन से कठिन समय के अंदर मुझे किस तरीके से साहसी बनना है वो सिखाया। स्वर्गीय भैंरोसिंह शेखावत ने मुझे राजनीति सिखाई है। वो मेरे राजनीति गुरु थे। जिन्होंने अपने आत्मविश्वास ने मुझे शिक्षा और राजनीति का पहाड़ा सिखाया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ