Vasundhara Raje Rajasthan CM New Face: तीन राज्यों में बीजेपी की शानदार जीत के बाद रविवार को छत्तीसगढ़ में सीएम पद को लेकर तस्वीर साफ हो गई। छत्तीसगढ़ में विष्णु देव साय को नया मुख्यमंत्री चुना गया है। वह पंच से लेकर सीएम की कुर्सी तक पहुंचे हैं। बीजेपी आलाकमान ने नया नाम अनाउंस कर एक बड़ा सियासी संदेश भी दिया है। आइए जानते हैं कि BJP के इस फैसले के राजस्थान और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को लेकर क्या मायने हो सकते हैं।
राजस्थान में भी नए चेहरे पर दांव खेल सकती है बीजेपी
छत्तीसगढ़ के लिए नए चेहरे का अनाउंसमेंट होते ही ये माना जाना चाहिए कि राजस्थान में भी बीजेपी नए चेहरे पर दांव खेलेगी। पहले ही कहा जा रहा था कि बीजेपी लोकसभा चुनाव से पहले तीनों राज्यों में नया सीएम फेस लाना चाहती है। बीजेपी में आलाकमान और संगठन की ही चलेगी, ये भी मान लेना चाहिए। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि 15 साल तक मुख्यमंत्री रहे रमन सिंह से जब नए सीएम के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि सबकी भूमिका संगठन में तय रहती है। सभी को अलग-अलग दायित्व दिया जाता है। कहा जा रहा है कि रमन सिंह को स्पीकर की भी भूमिका मिल सकती है। मध्य प्रदेश और राजस्थान में भी यही स्थिति देखने को मिल सकती है।
विधानसभा अध्यक्ष बनाया जा सकता है
ऐसे में वसुंधरा राजे की चिंता बढ़ना लाजिमी भी है। संभवतया उन्हें सीएम पद न दिया जाए, लेकिन विधानसभा अध्यक्ष बनाया जा सकता है। इसे भी बड़ी भूमिका माना जाता है। डिप्टी सीएम को लेकर भी बीजेपी आलाकमान फैसला ले सकता है। दोनों राज्यों में सोमवार को विधायक दल की बैठक होगी।
राजे के घर दिनभर विधायकों की हलचल रही। कई विधायक उनके घर पहुंचे। ऐसे में ये माना जा रहा है कि वे पीछे हटने के लिए तैयार नहीं हैं, लेकिन आलाकमान और संगठन की चली तो राजे को पीछे हटना पड़ेगा।
राजे के ट्वीट चर्चा में
इस बीच राजे के दो ट्वीट भी चर्चा में हैं। उन्होंने रविवार को अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल को याद करते हुए पोस्ट किया- ”हर व्यक्ति का स्वाभिमान एवं आत्मसम्मान बना रहे, इसके लिए मानव अधिकारों की रक्षा होना बेहद जरूरी है। भाजपा सरकार ने हर वह प्रयास किया, जिससे समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक उन्नति का उजियारा पहुंचा तथा मानव अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित हुई।”
इससे पहले एक दिन पूर्व उन्होंने एंटी करप्शन डे पर पोस्ट कर लिखा था- हमारी भाजपा सरकार ने भामाशाह योजना, ऑनलाइन पेंशन, ई-मित्र, राजस्थान सम्पर्क, पॉस से राशन जैसी नीतियों को गति देकर राजस्थान को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
दोनों ट्वीट्स को राजे के राज से जोड़कर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि विधायक दल की बैठक से पहले वसुंधरा राजे की बेचैनी बढ़ गई है। देखना दिलचस्प होगा कि रमन सिंह की तरह वसुंधरा राजे खुद किसी दूसरे नाम का ऐलान करती हैं या फिर उनके नाम का अनाउंसमेंट कोई और करेगा…
ये भी पढ़ें: Resort Politics: वसुंधरा राजे ने बगावत की तो कितनी सीटों की पड़ेगी जरूरत, जानें पूरा समीकरण
संबंधित खबरें
10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
8 hrs agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
3 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
3 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
6 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
6 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
8 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
10 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
13 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
17 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस को लगा झटका
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines