कुमार गौरव, नई दिल्ली:
Vasundhara Raje Rajasthan CM Candidate: राजस्थान में भले ही बीजेपी को बहुमत मिल गया हो, लेकिन अब तक मुख्यमंत्री पद को लेकर असमंजस की स्थिति बरकरार है। हालांकि चुनाव जीतने के बाद दूसरे ही दिन पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के घर विधायकों की हलचल बढ़ गई थी।
कई विधायकों के वसुंधरा राजे के घर पहुंचने के बाद इसे शक्ति प्रदर्शन से भी जोड़कर देखा जा रहा था। हालांकि कई नए सीएम फेस सामने आने के बाद बुधवार को शीर्ष नेतृत्व ने वसुंधरा राजे से बात की। इस बातचीत के बाद एक बार फिर अटकलें तेज हो गई हैं। देर शाम वसुंधरा राजे को दिल्ली बुलाया गया। वह एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गईं।
सूत्रों के अनुसार, इससे पहले बीजेपी आलाकमान ने राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से फोन पर बात की है। इस दौरान हुई बातचीत में वसुंधरा राजे ने बीजेपी आलाकमान से कहा है कि वह पार्टी की हर बात मानने के लिए तैयार हैं।
बीजेपी के चुनाव जीतने के दूसरे ही दिन तिजारा विधायक योगी बालकनाथ दिल्ली पहुंच गए थे। इसी दिन शाम को 30 से ज्यादा विधायक वसुंधरा राजे के घर पहुंचे थे। कई ने कहा था कि हम राजे को बधाई देने आए हैं। जबकि कुछ ने उन्हें एक बार फिर सीएम बनाने की मांग की थी। राजस्थान के सीएम पद की रेस में बालकनाथ के अलावा दीया कुमारी, राज्यवर्धन सिंह राठौड़, किरोड़ी लाल मीणा और कुछ केंद्रीय मंत्री भी हैं।
बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ महामंत्रियों की बैठक
बुधवार को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ महामंत्रियों की बैठक हुई। इसमें कई मुद्दों पर चर्चा की गई। 5 चुनावी राज्यों का विश्लेषण, विकसित भारत संकल्प अभियान, विश्वकर्मा योजना और मेरा युवा भारत अभियान पर चर्चा हुई। इसके साथ ही सोशल मीडिया के रोड मैप, कॉल सेंटर विस्तार योजना, लोकसभा प्रवास योजना, अटल बिहारी वाजपेई की जयंती संबंधी कार्यक्रम पर भी चर्चा की गई।
‘राजस्थान: किस सीट से कौन जीता, यहां देखें’
संसदीय दल की बैठक कल
बीजेपी संसदीय दल की बैठक गुरुवार 7 सितंबर को सुबह 9.30 बजे से होगी। इस दौरान भाजपा के लोकसभा और राज्यसभा सांसद मौजूद रहेंगे।
ये भी पढ़ें: चुनाव हारते ही उठे बगावत के सुर, सीएम के ओएसडी लोकेश शर्मा बोले- कांग्रेस को गहलोत ने हराया
संबंधित खबरें
राजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
2 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
3 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
5 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
5 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
5 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
7 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
8 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
9 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
9 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines