Jaipur Breaking: वसुंधरा राजे के आवास पर मिलने पहुंचे कई BJP नेता, CM फेस पर सस्पेंस!

Vasundhara Raje meeting BJP leader: राजस्थान की सियासत में गरमा गर्मी का माहौल है, इस बीच कई भाजपा नेताओं ने रविवार को वसुंधरा राजे से मुलाकात की है।

washundhra

Vasundhara Raje meeting BJP leader: वसुंधरा राजे से मिलने कई विधायक और बीजेपी नेता पहुंचे हैं। जानकारी है कि देवी सिंह भाटी अपने पोते विधायक अंशुमान सिंह भाटी के साथ सिविल लाइंस आवास पर पहुंचे हैं। उनके बाद विधायक बाबू सिंह राठौड़, अजय सिंह किलक और अर्जुन लाल गर्ग भी मिलने पहुंचे। वसुंधरा राजे के घर पर चल रही राजनीतिक गहमा-गर्मी और समर्थक विधायकों के मिलने को लेकर वाक थ्रू करके भेजा गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

मां से मिलने पहुंचे दुष्यंत

जानकारी के अनुसार, सांसद दुष्यंत सिंह भी अपनी मां वसुंधरा राजे से मिलने सिविल लाइन बंगले पहुंचे। वहीं जयपुर के मालवीय नगर के विधायक कालीचरण शराफ और नदबई के विधायक जगत सिंह भी वसुंधरा राजे से मिलकर बाहर निकलते हुए देखे गए।

विज्ञापन

वसुंधरा राजे को बनाएं सीएम

इस मीटिंग में वसुंधरा राजे समर्थक पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल ने राजे को सीएम बनाए जाने की मांग की। उन्होंने कहा, किसी अनुभवी को ही राजस्थान का मुख्यमंत्री बनना चाहिए क्योंकि चुनौतियां बहुत हैं। आगे प्रहलाद गुंजल ने कहा कि सबको समझ में आ रहा है कि वसुंधरा राजे ही बेहतर मुख्यमंत्री साबित हो सकती हैं इसलिए इस बात को समझना होगा।

वसुंधरा के मन में क्या ?

विज्ञापन

राजस्थान विधानसभा चुनाव के परिणाम 7 दिन पहले आ चुके हैं, इसके बावजूद भी राज्य में कोई सीएम नहीं चुना गया। हालांकि राज्य में बैठकों का दौर लगातार जारी है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात कर चुकी हैं। राजे, पिछले विधानसभा चुनाव से ही राजस्थान सीएम पद के लिए अपनी दावेदारी ठोक रही हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ