केजे श्रीवत्सन, जयपुर
Bhajanlal Sharma reached Vasundhara Raje’s house: राजस्थान सरकार में हलचल है, यहां प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार को पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के घर पहुंचे हैं। दोनों नेताओं की इस मुलाकात से राजस्थान में मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें तेज हैं। बता दें ये पहली बार है जब मुख्यमंत्री बनने के बाद भजनलाल वरिष्ठ बीजेपी नेता वसुंधरा राजे से मिलने उनके घर सिविल लाइन बंगले पहुंचे हैं।
फिलहाल सीएम ऑफिस से ये नहीं बताया गया कि दोनों नेता किस लिए मिल रहे हैं। अनुमान है कि दोनों दिग्गजों के बीच प्रदेश और पार्टी के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होगी। दोनों की ये मुलाकात इसलिए भी महत्वपूर्ण हो गई है क्योंकि हाल ही में सीएम भजनलाल दिल्ली आए थे, जहां उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह और अन्य बीजेपी नेताओं से मुलाकात की थी।
31 जनवरी से राजस्थान में शुरू होगा बजट सत्र
जानकारी के अनुसार 31 जनवरी से राजस्थान में बजट सत्र शुरू होने वाला है। पहले इस मुलाकात में दोनों नेताओं के बीच कई मुद्दों पर चर्चा होगी। इसके अलावा इस बैठक में राज्य में मंत्रिमंडल बदलाव और विस्तार पर बात होने का अनुमान है। बताया जा रहा है कि मंत्रिमंडल विस्तार में प्रदेश के कुछ बड़े नेताओं और विधायकों को एडजस्ट किया जा सकता है।
बजट के बाद होगा प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार
बीजेपी सूत्रों के अनुसार बजट के बाद मंत्रिमंडल विस्तार पर आखिरी मुहर लगाई जाएगी। दरअसल, बजट सत्र में संबंधित विभाग के मंत्री से सवाल-जवाब होते हैं। ऐसे में नए मंत्री को इन सब के लिए समय नहीं मिलेगा। बता दें हाल ही में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी से मिलीं थीं, जिसके बाद से ही राजस्थान सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें तेज हैं।
ये भी पढ़ें: मणिपुर में BJP को बड़ा झटका, नीतीश कुमार ने सरकार से लिया समर्थन वापस
संबंधित खबरें
राजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
1 day ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
2 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
5 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
5 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
8 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
8 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
10 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
11 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
15 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
19 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines