Who is Vasudev Devnani : राजस्थान में भाजपा ने मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रहे सवालों पर मंगलवार को पूर्ण विराम लगा दिया। यहां हुई विधायक दल की बैठक में पहली बार विधायक बने भजन लाल शर्मा को मुख्यमंत्री चुना गया। दिया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा को उप मुख्यमंत्री बनाने का फैसला लिया गया है। वहीं, विधानसभा स्पीकर पद के लिए वासुदेव देवनानी के नाम पर मुहर लगाई गई।
ये भी पढ़ें: कौन हैं भजन लाल शर्मा?
विधानसभा चुनाव में भाजपा ने देवनानी को अजमेर नॉर्थ सीट से उतारा था जहां उन्होंने 4644 मतों के अंतर से जीत हासिल की थी। देवनानी को 57,895 वोट मिले थे जबकि उनके सामने कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र सिंह के खाते में 53,251 वोट आए थे। पहली बार 2003 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने इस सीट से जीत दर्ज की थी और तब से ही इस सीट पर लगातार जीतते आए हैं।
राजस्थान सरकार में रह चुके हैं मंत्री
साल 2003 से 2008 तक वह तत्कालीन मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के मंत्रिमंडल में तकनीकी शिक्षा के लिए राज्य मंत्री रहे थे। इसके बाद 2013 से 2018 तक उनके पास प्राइमरी एवं सेकंडरी शिक्षा के लिए राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) का पद रहा था। देवनानी को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का काफी करीबी माना जाता है। देवनानी नौ साल तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के प्रदेश अध्यक्ष रहे थे।
वासुदेव देवनानी ने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में स्नातक किया है। वह उदयपुरा में स्थित विद्या भवन पॉलिटेक्निक कॉलेज के डीन भी रहे हैं। उनका विवाद सेवानिवृत्त स्कूल टीचर इंदिरा देवनानी के साथ हुआ था और दोनों के एक बेटा व दो बेटियां हैं। बता दें कि राजस्थान में सरकार भले ही हर पांच साल में बदल जाती हो लेकिन देवनानी ने साल 2003 से अजमेर नॉर्थ विधानसभा सीट पर लगातार जीत हासिल की है।
संबंधित खबरें
राजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
23 hrs ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
2 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
3 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
3 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
3 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
3 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
5 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
5 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
6 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines