जालौर से उत्तम गिरी की रिपोर्टः जालौर के सांचौर थाना क्षेत्र में प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी को लड़की के परिजनों से पकड़ लिया। इसके बाद गांव के लोगों ने युवक को पेड़ से बांधकर उसकी पिटाई कर दी। शोर मचाने पर गांव के लोग भी इकट्ठा हो गए। लोगों ने युवक को जबरन पेशाब भी पिला दी।
सांचौर की नेहरू काॅलोनी में रहने वाला युवक का पास के गांव की रहने वाली लड़की के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। रविवार की रात युवक लड़की से मिलने प्रेमिका के गांव चला गया। इस दौरान लकड़ी के परिजनों से उसे पकड़ लिया और पेड़ से बांधकर लाठी-डंडों से जबरदस्त पिटाई कर दी। मारपीट में युवक के शरीर पर जगह-जगह चोट आई और वह बेसुध हो गया।
सोशल मीडिया वीडियो देख हरकत में आई पुलिस
इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी मिलने पर युवक के परिजन भी मौके पर पहुंचे। लेकिन लड़की के परिजनों ने युवक के साथ घंटों तक मारपीट की। लोगों का इतने से भी मन नहीं भरा तो उसको जबरन यूरिन पिलाया गया। इस दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान तो कर ली लेकिन देर शाम तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई थी।
चार आरोपी हिरासत में
बताया जा रहा है कि पीड़ित के परिजनों की ओर से अब पुलिस थाने सांचौर में मामला दर्ज कराया गया है और पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए 4 आरोपियों को हिरासत में लिया है। लेकिन फिर भी सवाल उठता है कि इन बदमाशों को ना तो कानून का खौफ है ना ही कानून व्यवस्था का ऐसे में युवक के साथ बेरहमी से मारपीट करना अपने आप में कानून व्यवस्था पर कई सवाल खड़े करता है। फिलहाल वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की ओर से मामले में जांच की जा रही है साथ ही चार आरोपियों को हिरासत में लिया है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
राजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
1 day ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
3 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
3 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
3 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
3 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
3 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
5 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
5 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
6 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines