Upen Yadav: राजस्थान सरकार के खिलाफ बेरोजगार युवा लामबंद हो रहे है। बजट में नई भर्तियों का ऐलान नहीं होने से नाराज बेरोजगार 15 फरवरी से सरकार के खिलाफ धरने पर बैठेंगे। बता दें कि इससे पहले जयपुर में राजस्थान एकीकृत बेरोजगार संघ के नेतृत्व में बेरोजगारों ने परसादी लाल मीणा के घर का घेराव किया था।
सरकार के लिए बना सिरदर्द
राजस्थान में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित है। उससे पहले सरकार ने अपने अंतिम बजट में समाज के सभी वर्गों को साधने की कोशिश की थी। लेकिन बेरोजगार युवाओं का प्रदर्शन सरकार के लिए सिरदर्द बना हुआ है।
राजस्थान एकीकृत बेरोजगार संघ के प्रदेश अध्यक्ष उपेन यादव ने कहा कि सीएम ने युवाओं से रोजगार देने का वादा किया था। लेकिन बजट में युवाओं के लिए एक भी नौकरी देने का ऐलान नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि जब तक सीएम नई भर्तियों का ऐलान नहीं करेंगे मैं अन्न ग्रहण नहीं करूंगा।
खाली पड़े पदों पर जल्द भर्ती निकाले सरकार
उपेन यादव ने कहा कि सरकार 3 लाख से ज्यादा खाली पड़े पदों पर भर्ती निकालने की घोषणा करें। उन्होंने कहा कि सरकार ने पेपर लीक को लेकर जो एसटीएफ बनाने की घोषणा की है वो एसओजी की निगरानी में काम करेगी। ऐसे में पेपर लीक के खिलाफ ठोस कदम उठाना होगा। तभी नकल माफिया पर अंकुश लग पाएगा।
और पढ़िए –Uttarakhand: कंपनी ट्रिप पर तुर्की गए कोटद्वार के शख्स का शव होटल के मलबे में मिला, सदमे में परिवार
बजट में नहीं की गई नई घोषणा
बता दें कि इस बार के बजट में नई नौकरियों को लेकर कोई घोषणा नहीं की गई है। इसे लेकर राज्य के युवाओं में भारी आक्रोश है। उन्होंने कहा कि सरकार जल्द से जल्द नई नौकरियों की घोषणा करें, अन्यथा चुनावों में वोट की चोट झेलने को तैयार रहे।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
राजस्थान में पटाखों के गोदाम में धमाका, 2 लोगों की मौत और एक घायल
1 day agoजयपुर में दिवाली पर मिल रही 1.23 लाख रुपये किलो की सोने वाली मिठाई
1 day agoRSSB राजस्थान महिला सुपरवाइजर परीक्षा का परिणाम जारी, Direct Link पर देखें
2 days agoभारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
3 days agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
5 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
6 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
7 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
7 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
7 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines