Upen Yadav: राजस्थान के जयपुर में शहीद स्मारक पर विभिन्न मांगों को लेकर उपेन यादव का धरना जारी है। शहीद स्मारक पर धरना देते हुए उन्होंने मीडिया से कहा कि अभी तो बेरोजगारों के लिए अन्न त्यागा है जरूरत पड़ी तो देह भी त्याग दूंगा। उपेन यादव ने कहा कि वह भूखे-प्यासे ही धरना दे रहे हैं। उपेन यादव ने कहा कि सीएम गहलोत भर्तियों के संबंध में जल्द से जल्द घोषणा करें।
इससे पहले बुधवार को प्रदर्शन के बाद 5 सदस्य प्रतिनिधिमंडल की उपेन यादव के नेतृत्व में सीएमओ में अधिकारियों से मुलाकात हुई। वार्ता में इस बात पर सहमति बनी की सरकार द्वारा जल्द ही नई भर्तियों की घोषणा की जाएगी। इसके लिए अधिकारियों ने उपेन यादव को आश्वासन भी दिया है।
10 फरवरी से त्याग रखा है अन्न
उपेन के धरने को लेकर बुधवार को सचिवालय में अधिकारियों के बीच काफी गहमागहमी दिखी। बता दें कि उपेन यादव ने 10 फरवरी से अन्न त्याग रखा है। उपेन यादव की मांग है कि सीएम नई भर्तियों की घोषणा करें। इससे पहले भी उपेन यादव कांग्रेस सरकार के खिलाफ अजमेर और जयपुर में धरना दे चुके हैं।
थानेदार को निलंबित करने की मांग
उपेन यादव ने अजमेर के सिविल लाइन थाना इंचार्ज दलवीर फौजदार को निलंबित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि आरपीएससी कार्यालय के बाहर शांतिपूर्वक धरना दे रहे बेरोजगार युवाओं पर लाठीचार्ज किया गया था। उपेन ने कहा कि नई भर्तियों की घोषणा और सिविल लाइन थानेदार के निलंबित होने तक अन्न त्याग जारी रहेगा।
पेपर लीक के खिलाफ उठाना होगा ठोस कदम
उपेन यादव ने कहा कि सरकार 3 लाख से ज्यादा खाली पड़े पदों पर भर्ती निकालने की घोषणा करें। उन्होंने कहा कि सरकार ने पेपर लीक को लेकर जो एसटीएफ बनाने की घोषणा की है वो एसओजी की निगरानी में काम करेगी। ऐसे में पेपर लीक के खिलाफ ठोस कदम उठाना होगा। तभी नकल माफिया पर अंकुश लग पाएगा।
संबंधित खबरें
राजस्थान में पटाखों के गोदाम में धमाका, 2 लोगों की मौत और एक घायल
1 day agoजयपुर में दिवाली पर मिल रही 1.23 लाख रुपये किलो की सोने वाली मिठाई
1 day agoRSSB राजस्थान महिला सुपरवाइजर परीक्षा का परिणाम जारी, Direct Link पर देखें
2 days agoभारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
3 days agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
5 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
6 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
7 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
7 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
7 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines