UPcoming Rajasthan Election: राजस्थान में चुनावी हलचल दिन पर दिन बढ़ती चली जा रही है। जिसमें भाजपा और कांग्रेस दोनों अपने-अपने दांव लगा रहे है। भाजपा प्रदेश में अपनी चुनावी बैठक में टिकट की लिस्ट तैयार करने में जुटी हुई है। इस बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ होने वाली बैठक से इस बात की उम्मीद लगाई जा रही है कि पार्टी अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जल्दी जारी कर सकती है।
भाजपा का चुनावी मंथन
भाजपा ने बीते दिन दिल्ली में हुई अपनी बैठक में कुछ बदलाव किए। इन बदलावों से राजस्थान के चुनावी टिकटों पर ऐसी उम्मीद लगाई जा रही है, कि पार्टी की तरफ से 70 साल से अधिक उम्र के नेताओं को टिकट नहीं दिया जाएगा।
वरिष्ठ उम्मीदवारों के साथ जीत
जानकारी के अनुसार बीजेपी में शामिल 70 साल उम्र के पार उम्मीदवारों को टिकट मिलने की ज्यादा संभावना जताई जा रही है। बता दें बीजेपी के एक सर्वे के अनुसार करीब आधा दर्जन सीटें ऐसी है जहां 70 साल पार से अधिक के उम्मीदवार चुनाव जीत सकते हैं।
पीएम मोदी की परिवर्तन संकल्प यात्रा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की परिवर्तन संकल्प यात्रा के साथ ही भाजपा जल्द ही अपनी पहली उम्मीदवारों सूची जारी कर सकती है। सूत्रों के अनुसार पार्टी अक्टूबर के पहले सप्ताह में ही उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर सकती है।
अमित शाह का जयपुर दौरा
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बुधवार को जयपुर का दौरा करेंगे। जहां अमित शाह बीजेपी के प्रदेश नेताओं के साथ चुनावी बैठक करेंगे। इस बैठक में आगामी चुनावों के लिए प्रदेश प्रभारी के साथ ही प्रदेश भाजपा के नेताओं से विशेष चर्चा भी करेंगे। पार्टी पहली सूची में A और D श्रेणी की सीटों पर उम्मीदवारों के नाम जारी करने की तैयारी में है। 2019 में राजस्थान के लोकसभा चुनाव में 24 पार्टी और एक गठबंधन के साथ 25 सांसद मिले थे।
संबंधित खबरें
नशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
14 hrs agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
18 hrs agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
1 day agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
1 day agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
4 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
5 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
7 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
7 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
7 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines