हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Karauli News: करौली में बारातियों से भरी अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 2 की मौत, 12 घायल

विज्ञापन

Karauli News: राजस्थान के करौली में बारातियों से भरी एक अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने से 2 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 12 बाराती घायल हो गए। हादसा शुक्रवार शाम को हुआ।

पुलिस के अनुसार बारात ससेड़ी से मंडरायल के टोंके पुरा गई थी। शादी की रस्में पूरी होने के बाद बारात वापस लौट रही थी। इसी दौरान ससेड़ी मोड़ के पास घाटी में नियंत्रित होकर पलट गई।

दो सगे भाइयों की हुई मौत

ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने से उसमें सवार 18 बाराती नीचे दब गए। हालांकि आस-पास मौजूद लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां डाॅक्टर्स ने पुष्पेंद्र और अरविंद को मृत घोषित कर दिया। दोनों किशोर सगे भाई बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन

हादसे में ये हुए घायल

पुलिस के अनुसार हादसे में देवेंद्र (15) पुत्र देवी सिंह निवासी नाहर दह, देवी सिंह (30) पुत्र रामफूर, बिरमा (35) पुत्र बाबू, लवकुश (12) पुत्र बिरमा, अंकुश (9) पुत्र गजानंद निवासी नाहर दह, मनकेश (18) पुत्र श्रीमोहन निवासी दुर्गेसी घटा, श्रीलाल (38) पुत्र जगन निवासी दुर्गेसी घटा, राम लखन (12) पुत्र हरिराम निवासी भंवरपुरा, राजेश पुत्र बिरमा निवासी भंवरपुरा, रामवीर पुत्र मनसुख निवासी ससेड़ी, लवकुश पुत्र नरसी लाल निवासी भंवरपुरा, ऋषिकेश पुत्र मुंशी निवासी नाहर दह का करौली हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola